रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ आज प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में पहुंचे. उन्होंने अपने बेटे अनंत, बहू राधिका मर्चेंट और मां कोकिलाबेन अंबानी के साथ संगम में डुबकी लगाई. अंबानी परिवार ने संगम तट पर स्नान के साथ धार्मिक अनुष्ठान किए. इसके बाद, अंबानी परिवार ने महाकुंभ के भव्य दृश्य को आकाश से देखने के लिए प्लेन का भी सहारा लिया.
महाकुंभ में भारतीय श्रद्धालुओं के साथ-साथ विदेशी श्रद्धालु भी भक्ति में लीन हैं. प्रयागराज के सेक्टर-17 स्थित शक्ति धाम शिविर में 68 विदेशी श्रद्धालुओं ने विधिपूर्वक सनातन धर्म को अपनाया. यह घटना महाकुंभ में धर्म परिवर्तन और विश्वास का महत्वपूर्ण प्रतीक है.
महाकुंभ के दौरान संगम में स्नान करने के लिए 1.23 करोड़ श्रद्धालु पहुंचे. शहर में भारी भीड़ के कारण जाम जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है. शहर की यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज के कमिश्नर विजय विश्वास पंत और DIG अजय पाल शर्मा स्वयं सड़कों पर उतरकर भीड़ को संभालने का प्रयास कर रहे हैं. 13 जनवरी से अब तक 45.85 करोड़ श्रद्धालु संगम में स्नान कर चुके हैं.
महाकुंभ का 30वां दिन है और 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान होने वाला है. इस अवसर पर संगम पर श्रद्धालुओं पर हेलिकॉप्टर से फूलों की वर्षा की जाएगी. माघ पूर्णिमा स्नान के लिए प्रयागराज में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू की गई है. 11 फरवरी की शाम 5 बजे से लेकर 12 फरवरी तक मेले में कोई भी वाहन प्रवेश नहीं करेगा.
महाकुंभ यात्रा के दौरान अंबानी परिवार ने परमार्थ निकेतन शिविर का भी दौरा किया. यहां उन्होंने स्वामी चिदानंद सरस्वती और साध्वी भगवती सरस्वती से मुलाकात की और विश्व शांति यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं.
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…
Andaman Cellular Jail Freedom Fighters: डॉ. दिनेश शर्मा ने अंडमान और लखनऊ के ऐतिहासिक संबंधों…
Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट दिवाली की छुट्टियों के बाद…