Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

PM मोदी ने किया बागेश्वर धाम में कैंसर रिसर्च सेंटर का शिलान्यास, धार्मिक सम्मान-स्वास्थ्य पहल पर दिया संबोधन

Bageshwar Dham’s Cancer Research Center: पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट का डिजिटल शिलान्यास किया. उन्होंने कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने की बात की.

PM Modi In Bageshwar Dham

प्रधानमंत्री मोदी बागेश्वर धाम में.

Vijay Ram Edited by Vijay Ram

PM Modi In Bageshwar Dham: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 फरवरी को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के बागेश्वर धाम में बालाजी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च सेंटर का डिजिटल शिलान्यास किया. इस मौके पर उन्होंने कुछ नेताओं और विदेशी ताकतों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कुछ नेता हमारे पर्व और परंपराओं का मजाक उड़ाते हैं, जबकि ये विदेशी शक्तियां भी इनका समर्थन करती हैं.

पीएम मोदी ने बागेश्वर धाम में आयोजित इस कार्यक्रम में कहा, “कई नेता हैं जो धर्म का मजाक उड़ाते हैं और हिंदू आस्था से नफरत करते हैं. यह समूह हमारे मंदिरों, संस्कृति और मान्यताओं पर हमला करता है.”

इस दौरान उन्होंने बागेश्वर धाम में बालाजी के दर्शन भी किए और युवा संत धीरेंद्र शास्त्री से मुलाकात की. धीरेंद्र शास्त्री ने प्रधानमंत्री को बालाजी का विग्रह और एक किताब भेंट की.

प्रधानमंत्री मोदी ने बागेश्वर धाम के महत्व को बताया और कहा कि हमारे मंदिर पूजा के केंद्र होने के साथ-साथ सामाजिक चेतना के भी केंद्र रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी संस्कृति और मान्यताएं पूरे विश्व में प्रभावशाली हैं, और आयुर्वेद, योग जैसे विज्ञान ने दुनिया में अपना नाम कमाया है.

साथ ही, पीएम ने बागेश्वर धाम के मेडिकल साइंस सेंटर का भूमिपूजन भी किया, जो 10 एकड़ क्षेत्र में बनेगा. पहले चरण में 100 बेड की सुविधा शुरू होगी. इसके साथ ही उन्होंने सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति को भी याद किया और स्वास्थ्य के क्षेत्र में विभिन्न पहलुओं पर सरकार के कामों को रेखांकित किया.

उन्होंने कैंसर से लड़ाई के लिए सरकार की योजना के बारे में भी बताया. पीएम मोदी ने कहा कि आगामी तीन वर्षों में देश के हर जिले में कैंसर डे केयर सेंटर खोले जाएंगे और कैंसर दवाइयों की कीमतें सस्ती की जाएंगी. इसके अलावा, उन्होंने नागरिकों से कैंसर के प्रति जागरूक रहने और समय-समय पर जांच करवाने की अपील की.

प्रधानमंत्री ने कैंसर के कारणों के बारे में भी बताया और बीड़ी, सिगरेट, गुटखा जैसी आदतों से दूर रहने की सलाह दी.

यह भी पढ़िए: ट्रंप, मेलोनी और मोदी को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया जाता है: इतालवी पीएम ने ऐसा क्यों कहा?



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital