महाकुंभ 2025

Mahakumbh 2025: महाशिवरात्रि का अमृत स्नान करने फिर उमड़ रहे श्रद्धालु, नया ट्रैफिक प्लान लागू; 43 दिन में 63 करोड़ ने डुबकी लगाई

Prayagraj Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ मेले का कल (26 फरवरी, बुधवार) यानी महाशिवरात्रि को आखिरी दिन है. आज सुबह से मेले में फिर जबरदस्त भीड़ है. शाम तक करोड़ों श्रद्धालु पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगे. अब तक यानी बीते 43 दिनों में 63 करोड़ से अधिक श्रद्धालु प्रयाग आकर स्‍नान कर चुके हैं.

महाशिवरात्रि पर्व से ठीक पहले प्रयागराज और आस-पास के जिलों से महाकुंभ में श्रद्धालुओं का लगातार आगमन हो रहा है. मंगलवार सुबह प्रयाग में एंट्री पॉइंट पर जबरदस्‍त भीड़ नजर आई, वहां पुलिस प्रशासन द्वारा धीरे-धीरे वाहनों को निकाला जा रहा है. इसकी वजह से यात्रा करने वाले लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी कोशिश कर रहा है.

नया ट्रैफिक प्लान लागू

महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला क्षेत्र में नया ट्रैफिक प्लान लागू किया गया है. प्‍लान के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे से 27 फरवरी की सुबह 8 बजे तक सभी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा, केवल प्रशासनिक और चिकित्सा वाहनों को अनुमति मिलेगी. बाहरी जिलों से आने वाली गाड़ियों को संगम से 10 किलोमीटर पहले ही पार्किंग स्थलों पर रोका जाएगा, ताकि मुख्य क्षेत्र में जाम की स्थिति पैदा न हो. प्रशासन ने 36 पार्किंग स्थलों को निर्धारित किया है और शटल बसों के जरिए श्रद्धालुओं को स्नान घाटों तक पहुंचाने की व्यवस्था की है.

बॉलीवुड सितारों का आगमन

महाकुंभ मेले में बॉलीवुड सितारे भी लगातार नजर आ रहे हैं. बीते रोज अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और रवीना टंडन ने संगम में डुबकी लगाई. कैटरीना अपनी सास के साथ और रवीना टंडन अपनी बेटी राशा के साथ पवित्र स्नान के लिए पहुंचीं. रवीना टंडन और राशा ने परमार्थ निकेतन आश्रम में भजन संध्या में भी हिस्सा लिया.

सोमवार को रवीना टंडन और उनकी बेटी राशा थडानी ने परमार्थ निकेतन के शिविर में चिदानंद सरस्वती और अन्य साधु-संतों से मुलाकात की. इस दौरान, मां-बेटी ने आश्रम में आयोजित भजन संध्या में भाग लिया. इसके अलावा कैटरीना कैफ और अभिषेक बनर्जी भी वहां मौजूद थे और धार्मिक अनुष्ठानों का हिस्सा बने.

यह भी पढ़िए: महाकुंभ में बना नया वर्ल्ड रिकार्ड, 15 हजार स्वच्छताकर्मियों ने एक साथ की सफाई; 2019 में जुटे थे 10 हजार कर्मी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

5 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

5 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

6 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

6 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

6 hours ago