महाकुंभ 2025

महाशिवरात्रि के पहले भारी भीड़ के कुशल प्रबंधन के लिए तैयारियां तेज, ग्राउंड पर उतरे अधिकारी

महाकुम्भ-2025 का दिव्य, भव्य आयोजन अब अपने आखिरी पड़ाव की ओर अग्रसर है. ऐसे में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व के पहले तीर्थराज प्रयागराज में स्नान करने की इच्छा से प्रतिदिन करोड़ों की संख्या में स्नानार्थियों का तांता प्रवेश कर रहा है. सीएम योगी के विजन को मिशन मानकर आखिरी मुख्य स्नान पर्व से पूर्व वीकएंड व प्रमुख स्नान पर्व के पूर्व के दिनों में जुटने वाली अपार भीड़ के कुशल प्रबंधन के लिए स्थानीय प्रशासन ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं. रेलवे, ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग समेत विभिन्न प्रक्रियाओं को पूरा करने के लिए विधिवत प्लान तैयार कर धरातल पर उतारा जा रहा है. इसे समुचित तरीके से लागू करने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े इस बात को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों ने खुद मोर्चा संभालते हुए ग्राउंड जीरो पर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है.

विधिवत प्लान के आधार पर हो रहा कार्य

प्रयागराज के डीएम रवीन्द्र मांदड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि सीएम योगी के विजन अनुसार, रेलवे-एयरपोर्ट, रोडवेज के माध्यम से और दोपहिया-चौपहिया पार्किंग के माध्यम से आखिरी स्नान पर्व के पूर्व श्रद्धालुओं के आवागमन में वृद्धि हुई है. सीएम योगी का विजन था कि महाकुम्भ में 50 करोड़ से अधिक श्रद्धालु देश-दुनिया से आकर पुण्य की डुबकी लगाएंगे, ऐसे में इसको लेकर विस्तृत फ्रेमवर्क तैयार किया गया था. महाकुम्भ में भारी भीड़ को देखते हुए विधिवत प्लान तैयार किया गया था जिसको धरातल पर उतारते हुए श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और उनकी यह यात्रा सुखद रहे इस बात को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर तमाम तरीके के प्रयास किए जा रहे हैं. आखिरी स्नान पर्व को देखते हुए इन प्रयासों में तेजी लाई जा रही है.

लगातार ऑन फील्ड रहकर अधिकारी-कर्मचारी कर रहे मॉनिटरिंग

प्रयागराज के डीएम रवीन्द्र मांदड़ के अनुसार, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए की गई तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए लगातार सभी अधिकारी-कर्मचारी ऑन फील्ड रहकर मॉनिटर कर रहे हैं. उनके अनुसार, हम लोग लगातार प्रयास कर रहे हैं कि श्रद्धालुओं के फीडबैक के अनुसार उस पर काम करके श्रद्धालुओं को लाभ पहुंचाया जाए और अनुभव को अच्छा किया जाए. ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर भी लगातार काम किया जा रहा है. वीकएंड्स, पीक डे व अवकाश के दिनों में ट्रैफिक डायवर्जन की स्कीम को पुलिस लगाती है. इसके लिए पुलिस के अधिकारियों को भी ब्रीफ करके सचेत किया गया है. उनके अनुसार, जहां पर भी समस्या आ रही है उसके निराकरण के प्रयास जारी हैं.

सीएम योगी खुद कर कर रहे मॉनिटरिंग

स्थानीय लोगों, श्रद्धालुओं सभी का अनुभव अच्छा रहे इसके लिए खुद सीएम योगी लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं. ऐसे में, शहर के सभी बॉर्डर्स पर जिलों के साथ अच्छा समन्वय व तालमेल स्थापित किया जा रहा है. मांदड़ ने बताया कि कहीं पर भी डायवर्जन को लागू करने के लिए डीएम, एसपी से भी लगातार संवाद बना हुआ है. उन्होंने बताया कि एडीजी जोन व कमिश्नर की अध्यक्षता में यह कार्य निरंतर जारी हैं जिससे अच्छा समन्वय स्थापित हुआ है और इसके माध्यम से लगातार चर्चा करके सभी कार्यों को पूरा किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें: Maha Kumbh: CM योगी ने कहा- संगम का पानी न सिर्फ स्नान करने बल्कि पीने के योग्य भी….अखिलेश ने भी दिया जवाब

-भारत एक्सप्रेस 

विशाल तलवार

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

10 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

27 minutes ago

प्रेस की आजादी का आर्थिक मॉडल, रामनाथ गोयनका ने बिना विज्ञापन झुकाए कैसे बचाई मीडिया की साख?

रामनाथ गोयनका भारतीय पत्रकारिता के उन चुनिंदा नामों में हैं, जिन्होंने प्रेस की आजादी को…

36 minutes ago

बिहार MLC चुनाव: नीरज कुमार के नामांकन पर एनडीए का भरोसा, उपेंद्र कुशवाहा ने कहा- जीत हमारी होगी

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनता दल यूनाइटेड के उम्मीदवार नीरज कुमार ने अपना नामांकन…

49 minutes ago

मणिपुर यौन हिंसा मामला में सुप्रीम कोर्ट ने दिए ट्रायल में तेजी लाने के निर्देश

मणिपुर यौन हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट और CBI को पीड़ित गवाहों…

1 hour ago

जब ‘शेषन’ से कांपते थे नेता… लिंगदोह की तकरार और अब ज्ञानेश कुमार के दौर की चुनौतियां, जानिए कैसे बदला चुनाव आयोग?

भारत के लोकतंत्र में मुख्य चुनाव आयुक्त का पद हमेशा से विशेष महत्व रखता रहा…

1 hour ago