देश

PM मोदी 23 फरवरी से मध्य प्रदेश, बिहार और असम के दौरे पर, बागेश्वर धाम चिकित्सा संस्थान की आधारशिला भी रखेंगे

कोमल शर्मा


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 फरवरी से तीन राज्यों का दौरा करेंगे. वे मध्य प्रदेश, बिहार और असम में कई महत्वपूर्ण विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और योजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

प्रधानमंत्री मोदी 23 फरवरी को मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में बागेश्वर धाम चिकित्सा एवं विज्ञान अनुसंधान संस्थान की आधारशिला रखेंगे. इस संस्थान का मुख्य उद्देश्य कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है. इसके अलावा, संस्थान में जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त उपचार मिल सकेगा.

भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन

प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को भोपाल में “ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2025” का उद्घाटन करेंगे. इस समिट का उद्देश्य मध्य प्रदेश को वैश्विक निवेश केंद्र के रूप में स्थापित करना है. इसमें 60 से अधिक देशों के प्रतिनिधि और भारत के 300 से ज्यादा बिजनेस लीडर्स हिस्सा लेंगे. समिट में उद्योगों, फार्मा, चिकित्सा उपकरण, कौशल विकास और पर्यटन जैसे क्षेत्रों से जुड़ी चर्चाएं की जाएंगी.

बिहार में किसानों के लिए PM मोदी की घोषणाएं

प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को बिहार के भागलपुर में मोदी किसान योजना की 19वीं किस्त जारी करेंगे. इस योजना से देश के 9.7 करोड़ किसानों को 21,500 करोड़ रुपये से अधिक की वित्तीय सहायता मिलेगी. इसके साथ ही, प्रधानमंत्री किसान उत्पादक संगठनों के गठन का भी लक्ष्य पूरा करने की घोषणा करेंगे. इसके अलावा, बरौनी में एक दुग्ध उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन किया जाएगा, जिससे 3 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादकों को संगठित बाजार मिलेगा.

असम में पारंपरिक झूमोर नृत्य, निवेश सम्मेलन

प्रधानमंत्री मोदी 24 फरवरी को असम के गुवाहाटी में “झूमोर बिनंदिनी 2025” कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसमें 8,000 से अधिक कलाकार पारंपरिक झूमोर नृत्य करेंगे. इसके बाद, प्रधानमंत्री “एडवांटेज असम 2.0 निवेश” और “बुनियादी ढांचा शिखर सम्मेलन 2025” का उद्घाटन करेंगे, जिसका उद्देश्य असम और पूर्वोत्तर क्षेत्र में निवेश को बढ़ावा देना और बुनियादी ढांचे के विकास को गति देना है.

यह भी पढ़िए: PM से मिलीं CM रेखा गुप्ता, वुमेंस डे पर लॉन्च की जाएगी महिला सम्मान योजना? 24 फरवरी से शुरू हो रहा विधानसभा सत्र

Bharat Express Desk

Recent Posts

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

8 minutes ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

25 minutes ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

47 minutes ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर हुआ लाठीचार्ज?

सोशल मीडिया पर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन के नाम से एक…

47 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भाजपा का मेगा शो, आईजीआई स्टेडियम में होगा भव्य कार्यक्रम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी…

58 minutes ago

दिल्ली में आवारा कुत्तों से राहत की तैयारी! दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- जनता को करेंगे जागरूक, यह एक आंदोलन बनेगा

दिल्ली हाई कोर्ट ने आवारा कुत्तों की नसबंदी और टीकाकरण की प्रक्रिया तेज करने के…

1 hour ago