महाकुंभ 2025

महाकुंभ में मची भगदड़ पर राष्ट्रपति Droupadi Murmu ने जताया दुख, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

President Murmu Tweet On Mahakumbh: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार की सुबह महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संवेदना जताई है. इस घटना पर दुख व्यक्त करते उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने लिखा- ‘प्रयागराज महाकुंभ में भगदड़ की घटना अत्यंत दुखद है. मैं हताहत हुए श्रद्धालुओं के परिवारजनों के प्रति शोक-संवेदना व्यक्त करती हूं और ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि घायल हुए सभी श्रद्धालु शीघ्र ही स्वस्थ हों.

राष्ट्रपति ने व्यक्त की शोक-संवेदना (Droupadi Murmu Tweet On Mahakumbh)

यह भी पढ़ें: “जिन्होंने अपनों को खोया, उनके साथ संवेदनाएं”, दिल्ली की रैली में PM Modi बोले- कुछ घंटों के लिए आई रुकावट, अब सुचारू रूप से से चल रहा स्नान

प्रधानमंत्री ने भी जताई संवेदना (Droupadi Murmu Tweet On Mahakumbh)

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महाकुंभ के दौरान हुई भगदड़ की घटना को ‘अत्यंत दुखद’ बताया. उन्होंने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है. जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं.’ पीएम मोदी ने ये भी बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है और वह राज्य सरकार के संपर्क में हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद कर रहा है.

बता दें कि ये दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब मौनी अमावस्या के मौके पर लाखों श्रद्धालु संगम में स्नान करने के लिए जा रहे थे. इस बीच भगदड़ मचने से हादसे में कई लोग घायल हो गए। फिलहाल पुलिस ने पूरे मामले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम करते हुए स्थिति को नियंत्रण में कर लिया है

Uma Sharma

Recent Posts

15 कॉलेजों ने दाखिला देने से नकारा, आज 19 की उम्र में खड़ा कर दिया करोड़ों का AI एंपायर! पढ़ें जैक की प्रेरक कहानी

Jack Yadegari AI Startup: 15 विश्वविद्यालयों से रिजेक्शन झेलने वाले 19 वर्षीय जैक यादेगारी ने…

17 minutes ago

राहुल गांधी ने किया सुप्रीम कोर्ट मार्च का आह्वान, CJI को सौंपा जाएगा ज्ञापन

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने ऐलान किया है कि सोमवार को विपक्ष, युवा…

30 minutes ago

पीएम मोदी ने चेन्नई में गिनाईं शिक्षा और खेल के क्षेत्र की उपलब्धियां, कहा- देश के विकास की धुरी हैं युवा

पीएम मोदी ने चेन्नई में जैगोपाल गरोडिया हिंदू विद्यालय के स्वर्ण जयंती समारोह को संबोधित…

57 minutes ago

राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा ऐलान: रूस-यूक्रेन के बीच ‘एनर्जी सीजफायर’ लागू

Russia Ukraine Energy Ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच एनर्जी…

1 hour ago

दिल्ली में उग्र हुआ CJP का प्रदर्शन: कनॉट प्लेस पर नारेबाजी कर रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने घसीटकर हटाया

दिल्ली में CEC के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP और छात्र संगठनों का प्रदर्शन…

1 hour ago

पीएम मोदी की मछुआरों को बड़ी सौगात: हजारों करोड़ की योजनाओं को मंजूरी, चेन्नई फिशिंग हार्बर होगा हाईटेक

PM Matsya Sampada Yojana: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के मछुआरों और तटीय समुदायों के…

1 hour ago