Mahakumbh 2025
महाकुम्भ नगर: महाकुम्भ 2025 केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आस्था, संस्कृति और राजनीति के अद्भुत मेल का भी गवाह बन रहा है. इसी क्रम में महाकुम्भ 2025 के पावन अवसर पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने मंगलवार को त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाई. स्नान के बाद उन्होंने कहा कि भारत भक्ति और संस्कृति की भूमि है, जिसे विश्वगुरु कहा जाता था. उन्होंने इस आयोजन को आस्था और एकता का प्रतीक बताया और कहा कि “आज कुछ लोग हमारी आस्था में बाधाएं डालने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन करोड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति यह साबित करती है कि भारतीय संस्कृति अडिग और अमर है.”
केंद्रीय मंत्री ने संगम स्नान से पूर्व बातचीत में कहा, “श्रद्धालुओं की यह आस्था दुनिया को भारत की शक्ति दिखा रही है.” त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के बाद जीतन राम मांझी ने कहा, “मैंने यहां आकर बहुत अच्छा महसूस किया.” उन्होंने इस आयोजन को भारतीय संस्कृति का भव्य प्रतीक बताया.
यह भी पढ़ें: महाकुंभ 2025 में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का अद्भुत संगम
महाकुम्भ स्नान के बाद जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X (ट्विटर) पर लालू प्रसाद यादव और ममता बनर्जी पर तंज भी कसा. उन्होंने लिखा, “लिजिए भाई, हमने भी कुम्भ स्नान कर लिया. अब यदि किसी को पेट में दर्द हो रहा होगा, तो हम उनका कुछ नहीं कर सकते. वैसे लालू प्रसाद यादव जी एवं ममता दीदी को कुछ ज़्यादा ही समस्या होगी.” उनके इस पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि उन्होंने अपने इस बयान के जरिए विपक्ष पर सीधा हमला बोला है.
पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…
नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…
CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…
वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…
PC JEWELLER MEGA BULK DEAL: भारतीय शेयर बाजार में जेम्स एंड ज्वेलरी सेक्टर की प्रमुख…