Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Maha Kumbh: अभिनेत्री जूही चावला ने लगाई डूबकी, अच्छी व्यवस्था के लिए प्रशासन का धन्यवाद दिया… एक्टर विजय देवरकोंडा ने भी किया स्नान

मंगलवार (18 फरवरी) को अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) ने भी संगम में स्नान किया. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह थी. इतने लोग, इतनी श्रद्धा के साथ स्नान कर रहे हैं. हमने भी स्नान किया.

Maha Kumbh: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में आम लोगों से लेकर सेलिब्रेटियों के डूबकी लगाने का सिलसिला लगतार जारी है. देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री से लेकर विदेश के लोगों ने भी संगम में आस्था की डूबकी लगाई. साथ ही बॉलीवुड के निर्देशक और कलाकारों का भी जमावड़ा रहा.

मंगलवार (18 फरवरी) को अभिनेत्री जूही चावला (Juhi Chawla) ने भी संगम में स्नान किया. इस मौके पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आज मेरे जीवन की सबसे खूबसूरत सुबह थी. इतने लोग, इतनी श्रद्धा के साथ स्नान कर रहे हैं. हमने भी स्नान किया. उन सभी लोगों का धन्यवाद जिन्होंने यहां इतनी अच्छी व्यवस्थाएं की हैं

अन्य हस्तियों ने भी लगाई डूबकी

जूही चावला के अलावा दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी हाल ही में अपने परिवार के सदस्यों के साथ महाकुंभ और काशी विश्वनाथ मंदिर का दौरा किया. अर्जुन रेड्डी अभिनेता ने प्रयागराज में त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान की फोटो अपने इंस्टाग्राम हैंडल शेयर की.

इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा, “2025 कुंभमेला – जुड़ने की यात्रा, हमारे महाकाव्य मूल और जड़ों का सम्मान करना. मेरे भारतीय दोस्तों के साथ यादें बनाना. मम्मी के साथ प्रार्थना करना. इस प्यारे ग्रुप के साथ काशी की यात्रा.”

विजय देवरकोंडा (Vijay Deverakonda) के अलावा इस साल कई अन्य हस्तियों ने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई, जिनमें सुनील ग्रोवर, रेमो डिसूजा, शंकर महादेवन, ममता कुलकर्णी, मिलिंद सोमन, विवेक ओबेरॉय शामिल हैं. वहीं विदेशी मेहमान में कोल्डप्ले के क्रिस मार्टिन और डकोटा जॉनसन ने भी संगम स्नान किया.


ये भी पढ़ें: प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं का जनसैलाब, उन्नाव जेल के बंदियों ने भी लिया संगम के जल का आशीर्वाद


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital