फोटो गैलरी

“सपने वो नहीं जो सोते हुए देखें…” डॉ. कलाम की पुण्यतिथि पर पढ़ें उनके अनमोल विचार, जो बदल देंगे आपकी जिंदगी

APJ Abdul Kalam Quotes: भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रख्यात वैज्ञानिक और ‘मिसाइल मैन’ के नाम से प्रसिद्ध डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर पूरा देश उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन कर रहा है. 27 जुलाई केवल एक महान वैज्ञानिक और दूरदर्शी नेता को याद करने का दिन नहीं, बल्कि उनके विचारों, आदर्शों और सपनों को आत्मसात करने का अवसर भी है. अपने सरल व्यक्तित्व, राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण और युवाओं को बड़े सपने देखने की प्रेरणा देने वाले डॉ. कलाम आज भी करोड़ों भारतीयों के लिए प्रेरणास्रोत हैं. उनकी पुण्यतिथि पर आइए, उनके कुछ ऐसे अनमोल विचारों को याद करें, जो आज भी सफलता, आत्मविश्वास और देशभक्ति की राह दिखाते हैं.

  • “सपने वो नहीं जो हम सोते वक्त देखते हैं, सपने वो हैं जो हमें सोने नहीं देते”

  • सपने देखो, सपने देखो, सपने देखो
    सपने विचारों में बदलते हैं
    और विचार कर्म में परिणत होते हैं.

  • किसी को हराना बहुत आसान है, लेकिन किसी का दिल जीतना बहुत मुश्किल है.

  • अगर आप असफल हो जाते हैं, तो कभी हार मत मानिए क्योंकि F.A.I.L. का मतलब है “सीखने का पहला प्रयास”
    अंत, अंत नहीं होता, बल्कि अंत का मतलब है “प्रयास कभी नहीं मरता”
    अगर आपको ‘नहीं’ जवाब मिले, तो याद रखिए नहीं का मतलब है “अगला अवसर”
    इसलिए सकारात्मक रहें. डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का कहना है, “जीवन को महसूस करें”

  • बारिश के दौरान सभी पक्षी आश्रय ढूंढते हैं. लेकिन चील बादलों के ऊपर उड़कर बारिश से बचती है.
    समस्याएं आम हैं, लेकिन नजरिया
    ही फर्क पैदा करता है!!!

  • अपनी पहली जीत के बाद आराम मत करो क्योंकि अगर दूसरी बार में हार गए तो बहुत से लोग यह कहने के लिए तैयार बैठे होंगे कि तुम्हारी पहली जीत महज किस्मत थी.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

पहाड़ों की गोद में बसा ऋषि महादेव मंदिर: हरियाली, झरने और शिवभक्ति के अनूठे संगम की मनमोहक तस्वीरें

राजस्थान के प्रतापगढ़ में स्थित प्राचीन ऋषि महादेव मंदिर प्राकृतिक सुंदरता और अटूट आस्था का…

5 minutes ago

ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FSSAI के उस आदेश पर रोक

दिल्ली हाईकोर्ट ने ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज के न्यूट्रिचॉइस मिलेट्स कूकीज पर 'नो एडेड शुगर' और 'नो…

8 minutes ago

वर्धा में AIHER का 17वां दीक्षांत समारोह, डॉ. प्रीति अदाणी ने बढ़ाया छात्रों का हौसला; बोलीं- सेवा ही भक्ति का मार्ग है

वर्धा में अदाणी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च (AIHER) का 17वां दीक्षांत समारोह संपन्न.…

17 minutes ago

जडेजा का वनडे करियर खत्म होने की ओर? न्यूजीलैंड दौरे की टीम में जगह नहीं मिलने से उठे बड़े सवाल

Ravindra Jadeja ODI Team: न्यूजीलैंड दौरे की वनडे टीम से रवींद्र जडेजा के बाहर होने…

31 minutes ago

बिना वारंट और FIR कैसे होता है पुलिस का एक्शन? दीपके के केस से समझें कस्टडी, अरेस्ट और डिटेंशन में अंतर

दिल्ली के प्रदर्शनों के बाद चर्चा में आए कानूनी शब्दों जैसे डिटेंशन, अरेस्ट, पुलिस कस्टडी…

36 minutes ago