मशीनों की उत्पत्ति मानव सभ्यता की प्राचीन आवश्यकताओं और रचनात्मकता से हुई. पत्थर और लकड़ी के औजारों से लेकर आधुनिक कंप्यूटर और रोबोट तक, मशीनों का विकास मानव इतिहास का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. प्राचीन युग से लेकर नवीनतम युग तक मानव सभ्या के विकास के साथ ही मशीनों का भी विकास हुआ, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया की सबसे एडवांस और एक्पेंसिव मशीन कौन सी है? अगर आपके पास इस सवाल का जवाब नहीं है तो कोई बात नहीं. आज इस आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में बताएंगे.
दुनिया की सबसे एडवांस और एक्सपेन्सिव मशीन के बारे में जब भी आपके मन ये ख्याल आता होगा, तो आपके दिमाग में बड़े-बड़े मशीनों की तस्वीरें बनने लगती होगी, लेकिन दुनिया की सबसे एडवांस मशीन हमारा मानव शरीर है. जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं. हमारे मानव शरीर किसी भी मशीन से ज्यादा एडवांस और एक्सपेंसिव है.
हमारे मानव शरीर में 28 ट्रिलियन कोशिकाएं पाई जाती है. वहीं 206 हड्डियां होती है, जो एक दूसरे से जुड़ी होती है. इससे साथ-साथ मानव शरीर में 10,000 से ज्यादा स्वाद गानिकाएं मौजूद हैं, जो हमें अलग-अलग चीजों का स्वाद चखने में मदद करती है. वहीं मानव शरीर में सबसे प्रीशियस चीज जो है, वो है दिल, जो एक मिनट में 72 बार और एक दिन में एक लाख से ज्यादा बार और एक वर्ष में 3,70,00,000 बार से भी ज्यादा बार धड़कती है.
सबसे खास बात ये है कि दिल का धड़कने का काम मनुष्य के जन्म से लेकर मरने तक बिना रुके चलता रहता है. इतना ही नहीं मनुष्य की शरीर का सबसे मोस्ट इंटेलीजेंट पार्ट ह्यूमन ब्रेन है, जिसमें हर समय इलेक्ट्रिसिटी चलती रहती है. वैज्ञानिकों के अनुसार, मनुष्य के दिमाग से तेज इस यूनिवर्स में कोई चीज नहीं है. ह्यूमन ब्रेन में किसी भी चीज की इन्फॉर्मेशन 400 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रैवल करती है और एक सेकंड में एक लाख से भी ज्यादा केमिकल रिएक्शन होते रहते हैं.
ये भी पढ़ें- पृथ्वी पर धीरे धीरे लंबा हो रहा है दिन, पृथ्वी के बारे में ये 20 फैक्ट अचरज में डाल देंगे आपको
जब बात मनुष्य के आंखों की होती है तो आंखें कैमरा के मुकाबले 576 मेगा पिक्सल की होती है. दुनिया में कोई ऐसा कैमरा नहीं बना, जिससे हम आंखों की तुलना कर सकते हैं. यहां पर ध्यान देने वाली बात ये है कि आज तक किसी को भी इस बात की जानकारी नहीं मिली कि इन सबको बनाने वाला कौन है.
-भारत एक्सप्रेस
यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…
मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…
राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…
1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…
NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…
इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…