साइंस

पृथ्वी पर धीरे-धीरे लंबा हो रहा है दिन, पृथ्वी के बारे में ये 20 फैक्ट अचरज में डाल देंगे आपको

वैसे तो तो इंसान पृथ्वी से बाहर रहस्यों को ढूंढने में लगे हुए हैं, लेकिन पृथ्वी पर ही ऐसे रहस्य है जिसको सुनने के बाद आंखें खुली रह जाती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही 20 फैक्ट (20 Amazing Facts) बताएंगे, जिसे आप शायद ही जानते होंगे.

फैक्ट नंबर 1

पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र हमें सूर्य की हानिकारक विकिरणों से बचाता है. यह क्षेत्र सूर्य की सौर हवाओं को मोड़ता है और हमें सुरक्षित रखता है.

फैक्ट नंबर 2

पृथ्वी पूरी तरह गोल नहीं है. यह ध्रुवों पर थोड़ी छपती और विषुवत रेखा पर थोड़ी उभरी हुई है.

फैक्ट नंबर 3

पृथ्वी पर अनुमानित 8.7 मिलियन प्रजातियां हैं, जिनमें से केवल 1 छोटा हिस्सा ही अब तक खोजा गया है.

फैक्ट नंबर 4

पृथ्वी पर दिन धीरे धीरे लम्बा हो रहा है. हर सदी में 1 दिन लगभग 1.7 मिली सेकेंड लम्बा हो जाता है.

फैक्ट नंबर 5

पृथ्वी पर सबसे बड़ा जीव एक दुर्जेय कवक (Formidable Fungus) है, जो ओरेगन के गाल नेशनल फॉरेस्ट में पाया जाता है. इसका क्षेत्रफल लगभग 2350 एकड़ 9 दशमलव पैसठ वर्ग किमी है.

फैक्ट नंबर 6

पृथ्वी का गुरुत्वाकर्षण समान नहीं है. कनाडा के हरसनखाड़ी के आस-पास का क्षेत्र गुरुत्वाकर्षण में थोड़ी कमी महसूस करता है.

फैक्ट नंबर 7

पृथ्वी पर कुछ क्षेत्र जैसे अमेजन, रेनफॉरेस्ट और मैडागास्क्र अत्यधिक जैव विविधता के लिए जाने जाते हैं. ये क्षेत्र जीवों की अनगिनत प्रजातियों का घर है, जिनमे से कई प्रजाती यहां के अलावा कहीं और नहीं पायी जाती.

फैक्ट नंबर 8

पृथ्वी पर हर सेकेंड लगभग सौ बार बिजली गिरती है. प्रति वर्ष लगभग 8 दशमलव 6 मिलियन बार बिजली गिरती है.

फैक्ट नंबर 9

पृथ्वी की कक्षा बिल्कुल गोल नहीं है, बल्कि अंडाकार है. इस कारण ऐसी पृथ्वी सूर्य के करीब और दूर दोनो स्थितियों में आ जाती है.

फैक्ट नंबर 10

पृथ्वी पर सबसे पुराने जीव बैक्टीरिया के है, जो लगभग 3.5 बिलियन वर्ष पुराने हैं.

फैक्ट नंबर 11

पृथ्वी हमारे सौर मंडल का 1 मात्र ऐसा ग्रह है. है, जहां पानी तीनों अवस्थाओं ठोस गैस में पाया जाता है.

फैक्ट नंबर 12

महासागरों में सबसे गहरी खाई मारियाना ट्रेंच है, जिसकी गहराई लगभग 36 हजार 70 फीट या 10 हजार 990 मीटर है.

फैक्ट नंबर 13

पृथ्वी का वायुमंडल नाइट्रोजन अत्तर प्रतिशत, ऑक्सीजन 21 प्रतिशत और अन्य गैसों 1 प्रतिशत से बना है. यह संयोजन जीवन के लिए आवश्यक है.

फैक्ट नंबर 14

पृथ्वी का 1 पूरा दिन 24 घंटे वास्तव में 23 घंटे 56 मिनट और 4 दशमलव 1 सेकेंड का होता है, जिसे साइडरियल डे (Sidereal Day) कहते हैं.

फैक्ट नंबर 15

वैज्ञानिकों का अनुमान है कि पृथ्वी की आयु लगभग 4.54 बिलियन वर्ष है.

फैक्ट नंबर 16

पृथ्वी की रोटेशन स्पीड उसके ध्रुवों की तुलना में विश्वत रेखा पर अधिक हैं. विश्वत रेखा पर पृथ्वी लगभग 1675 किलोमीटर प्रति घंटा 1040 मील प्रति घंटा की गति से घूमती है.

फैक्ट नंबर 17

विश्व इक्विनॉक्स (Equinox) के समय दिन और रात लगभग समान होते हैं. यह मार्च और सितम्बर में होता है.

फैक्ट नंबर 18

पृथ्वी पर हर दिन लगभग 20 ज्वालामुखी विस्फोट होते हैं.

फैक्ट नंबर 19

लोगों के आम धारणा के विपरीत सबसे बड़ा मरुस्थल सहारा नहीं है, बल्कि अंटारकटिका है. यह 1 ठंडा मरुस्थल है, जहाँ अत्यधिक कम वर्षा होती है.

फैक्ट नंबर 20

पृथ्वी के मौसम में बदलाव मुख्यतः सूर्य की विकिरण की मात्रा और ग्रह की धुरी के झुकाव पर निर्भर करता है.

-भारत एक्सप्रेस

Md Shadan Ayaz

Recent Posts

बिहार के पीरू गांव ने दिल्ली को दिखाई नई राह: कंक्रीट के जंगलों में महकी गांव की सोंधी मिट्टी, प्रवासियों के लिए क़ायम की अनूठी मिसाल

यूनिवर्सिटी एल्युमनाई की तर्ज़ पर अब गांव के बाशिंदे भी महानगरों में मनाएं अपनी मिट्टी…

2 hours ago

श्रीकृष्ण पाथेय न्यास की छात्रवृत्ति के लिए 102 मेधावी चयनित: सीएम मोहन यादव ने दी बधाई, खंडवा जिले से सर्वाधिक 6 विजेता

मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के श्रीकृष्ण पाथेय न्यास द्वारा 102 छात्र-छात्राओं को 'भगवान श्रीकृष्ण मेधावी…

6 hours ago

खड़गे के विवादित बयान के बाद सुर्खियों में पीएम मोदी के पिता! जानिए कौन थे दामोदरदास मूलचंद मोदी?

राजनीतिक बयानबाजी के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वर्गीय पिता दामोदरदास मूलचंद मोदी चर्चा में…

7 hours ago

मौसम बदलते ही बदला रामलला का दिनचर्या, अब सुबह 4 बजे खुलेंगे पट, जानिए पूरी समय-सारणी

1 नवंबर से अयोध्या के राम मंदिर में श्रीरामलला की पूजा, आरती और दर्शन का…

7 hours ago

मोदी सरकार का बड़ा एक्शन: नार्को-कार्टेल पर सुरक्षा एजेंसियों का सर्जिकल स्ट्राइक, 100 करोड़ का हवाला नेटवर्क ध्वस्त

NCB ने मिजोरम पुलिस और ED के साथ मिलकर 'ऑपरेशन ट्राइडेंट' लॉन्च किया. असम, मिजोरम…

7 hours ago

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अफसरों की लगाई क्लास, 3707 पोस्टमार्टम में से सिर्फ 2 की पुलिस ने मांगी ऑनलाइन

इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्ती के बाद मेडिको-लीगल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट अब सीधे CCTNS पोर्टल…

8 hours ago