साइंस

अंतरिक्ष से आया डेंजर मेहमान! सौरमंडल के बाहर से आए इस दुर्लभ धूमकेतु ने दुनिया की उड़ाई नींद, क्या खत्म हो जाएगी धरती?

Interstellar Comet 3I ATLAS: हमारे सौरमंडल में दाखिल एक इंटरस्टेलर धूमकेतु ने खगोलविदों की नींद उड़ा दी है. यह दुर्लभ धूमकेतु सौरमंडल से 61 किलोमीटर प्रति सेकेंड की गति से गुजर रहा है. इसकी पहचान 3 एआई/एटलस के रूप में हुई है. हालांकि नासा ने कहा है कि इस धूमकेतु से पृथ्वी को कोई खतरा नहीं है.

धूमकेतु 3 एआई/एटलस हमारे सौरमंडल के बाहर खोजा गया तीसरा ज्ञात पिंड है. उससे पहले ‘ओउमुआमुआ’ (2017 में खोज) और 2आई/बोरिसोव (2019 में) खोजे गए थे.

इसलिए इसका नाम रखा गया 3 एआई/एटलस

इन पिंडों के नाम में लगा ‘आई’ अक्षर इंटरस्टेलर मतलब सौरमंडल के बाहर का ऑब्जेक्ट को दर्शाता है. जिसका अर्थ है कि ये पिंड हमारे सौरमंडल के बाहर से आए हैं. वहीं तीसरे ज्ञात पिंड के नाम के आगे ‘3’ इसलिए लगाया गया है क्योंकि यह खोजा गया तीसरा इंटरस्टेलर पिंड है.

चिली में मौजूद नासा की दूरबीन ने खोजा यह धूमकेतु

धूमकेतु 3 एआई/एटलस को चिली के रियो हर्टाडो में मौजूद नासा के सर्वेक्षण दूरबीन ‘एटलस’ ने खोजा है. इसने 1 जुलाई 2025 को धूमकेतु 3 एआई/एटलस का अवलोकन किया था.

नासा ने इसके बारे में जानकारी देते हुए बताया है कि यह धूमकेतु बहुत ही दुर्लभ है. इसकी गति बेहद तेज है, लेकिन हमें इससे कोई खतरा नहीं है.

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि जब इस इंटरस्टेलर धूमकेतु की खोज की गई तो उस समय यह लगभग 137,000 मील प्रति घंटे की गति से यात्रा कर रहा था. नासा ने बताया है कि जैसे-जैसे यह धूमकेतु सूर्य के नजदीक आएगा वैसे-वैसे इसकी गति बढ़ती जाएगी.

30 अक्टूबर के आसपास पहुंचेगा सूर्य के पास

नासा के अनुसार 3आई/एटलस के 30 अक्टूबर के आसपास सूर्य के सबसे निकट बिंदु पर पहुंचने की उम्मीद है, जो मंगल की कक्षा के ठीक अंदर लगभग 21 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर होगा.

नासा ने कहा है कि धूमकेतु 3आई/एटलस पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं है और यह पृथ्वी से बहुत दूर रहेगा. यह हमारे ग्रह के सबसे निकट लगभग 17 करोड़ मील या 27 करोड़ किलोमीटर की दूरी पर होगा.

हबल, वेब और स्फेयरएक्स सहित अपने विभिन्न अंतरिक्ष दूरबीनों के माध्यम से धूमकेतु पर नजर रख रही अंतरिक्ष एजेंसी ने पुष्टि की है कि इस अंतरतारकीय पिंड के पृथ्वी से टकराने का कोई खतरा नहीं है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: आसमान छू रहे सोने-चांदी के दाम, जानिए अपने शहर के ताजा रेट

नहीं है कोई खतरा

नासा ने कहा, “धूमकेतु 3आई/एटलस पृथ्वी के लिए कोई खतरा नहीं है और यह पृथ्वी से बहुत दूर रहेगा. यह हमारे ग्रह के सबसे निकट लगभग 1.8 खगोलीय इकाइयों (लगभग 17 करोड़ मील या 27 करोड़ किलोमीटर) की दूरी पर होगा.”

हबल, वेब और स्फेयरएक्स सहित अपने विभिन्न अंतरिक्ष दूरबीनों के माध्यम से धूमकेतु पर नजर रख रही अंतरिक्ष एजेंसी ने पुष्टि की है कि इस अंतरतारकीय पिंड के पृथ्वी से टकराने का कोई खतरा नहीं है. यह धूमकेतु अक्टूबर के अंत में सूर्य के पीछे से गुजरेगा और मार्च 2026 में बृहस्पति के पास से गुजरकर हमारे सौरमंडल से बाहर निकल जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी के 70 हजार शिक्षकों के लिए आई सबसे बड़ी खुशखबरी! योगी सरकार का प्रमोशन और एरियर पर बड़ा ऐलान

UP Teacher Promotion News: उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में 10 साल से पदोन्नति का…

6 minutes ago

24 घंटे, 5 खौफनाक हादसे और 50 से ज्यादा मौतें: कोलकाता से ग्वालियर तक…काल बनकर टूटी रफ्तार

शारदीय नवरात्र के दौरान पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हुए पांच…

37 minutes ago

महंगी बिजली से मिलेगी मुक्ति! छत पर लगाएं सोलर पैनल, सरकार से सीधे खाते में पाएं भारी सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: केंद्र सरकार की 'पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना' के तहत…

40 minutes ago

स्मार्ट लोग नहीं करते गधों जैसी मेहनत! इन 5 AI टूल्स से रोज बचाएं अपने 3 घंटे

AI Productivity Tools 2026: भागदौड़ भरी जिंदगी में समय की कमी को दूर करने के…

1 hour ago

नवरात्रि स्पेशल: क्या आपने खाई है ये क्रिस्पी फलाहारी डिश? आज ही नोट करें साबूदाना थालीपीठ की आसान विधि

Navratri Special Recipe: नवरात्रि व्रत में बोरिंग साबूदाना खिचड़ी की जगह इस बार ट्राई करें…

1 hour ago