Bihar Election: विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों ने अब जोर पकड़ लिया है और राजनीतिक माहौल पूरी तरह गर्म हो चुका है. इसी बीच भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आज से राज्यभर में अपनी ‘सुझाव यात्रा’ शुरू कर दी है. यह यात्रा 5 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक चलेगी और हर जिले में जाकर जनता से सीधे राय ली जाएगी ताकि पार्टी अपने घोषणा पत्र में लोगों की जरूरतों और उम्मीदों को शामिल कर सके.
बीजेपी का कहना है कि यह यात्रा सिर्फ प्रचार नहीं बल्कि जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की एक कोशिश है. पार्टी के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से पूछेंगे कि वे आने वाले चुनाव में किन मुद्दों को सबसे अहम मानते हैं.
इस बार एनडीए गठबंधन की चुनावी कमान बीजेपी ने संभाल ली है. नवनियुक्त चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान खुद पटना में डेरा डाले हुए हैं और पूरे अभियान की निगरानी कर रहे हैं. पार्टी की रणनीति है कि जैसे ही चुनाव की तारीखों का ऐलान होता है उसके तुरंत बाद यानी 10 अक्टूबर तक सीटों के बंटवारे को अंतिम रूप दे दिया जाए. इससे प्रचार में कोई देरी न हो.
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा है कि बिहार की जनता अब विकास चाहती है और बीजेपी का फोकस भी इसी पर है. उन्होंने यह भी बताया कि सुझाव यात्रा के दौरान मिले फीडबैक को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्ज किया जाएगा और घोषणा पत्र तैयार करने वाली टीम उसे ध्यान में रखकर अंतिम दस्तावेज तैयार करेगी.
इसे भी पढ़ें-बिहार चुनाव को लेकर हलचल तेज, एक चरण में मतदान की मांग पर उपमुख्यमंत्री का बयान
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि यह यात्रा बीजेपी के लिए एक अहम रणनीतिक कदम है जिससे पार्टी न सिर्फ जनता से जुड़ाव बढ़ा रही है बल्कि चुनावी मुद्दों को भी जमीन से उठाकर सामने ला रही है. अब देखना यह है कि जनता किन मुद्दों को सबसे ज्यादा तवज्जो देती है और बीजेपी उन्हें अपने वादों में कैसे शामिल करती है.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Safety Tips: दिवाली के दौरान पटाखों से होने वाले हादसों से निपटने के लिए…
मध्य प्रदेश के रतलाम स्थित महालक्ष्मी मंदिर में दिवाली पर भक्त कैश और गहने चढ़ाते…
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…