आस्था

Aaj Ka Panchang 12 September 2025: षष्ठी तिथि और श्राद्ध, जानें शुक्रवार के शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहु काल, दिशा शूल और सूर्य-चंद्रमा की स्थिति

Aaj Ka Panchang 12 September 2025: आज का दिन पंचांग के अनुसार खास महत्व रखता है. इस दिन पंचमी तिथि सुबह 9:58 बजे तक रहेगी, जिसके बाद षष्ठी तिथि का प्रारंभ होगा. सूर्य इस समय सिंह राशि में स्थित है, जबकि चंद्रमा सुबह 5:00 बजे तक मेष राशि में रहकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा.

नक्षत्र की स्थिति भी बदलती रहेगी सुबह तक भरणी नक्षत्र का प्रभाव रहेगा और उसके बाद कृतिका नक्षत्र प्रभावी होगा. इन ग्रह-नक्षत्रों और तिथियों के आधार पर दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त, दिशा शूल और सूर्य-चंद्र बल की स्थिति तय होगी. आईए जानते हैं आज का संपूर्ण पंचांग.

सूर्य और चंद्रमा की स्थिति

12 सितंबर को पंचमी तिथि सुबह 9:58 बजे तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि शुरू होगी. चंद्रमा सुबह 5:00 बजे तक मेष राशि में रहेगा, फिर वृषभ राशि में चला जाएगा. सूर्य इस समय सिंह राशि में स्थित है. नक्षत्र की बात करें तो सुबह तक भरणी नक्षत्र रहेगा और उसके बाद कृतिका नक्षत्र का प्रभाव होगा.

शुभ मुहूर्त और अशुभ मुहूर्त

इस दिन का सबसे अच्छा मुहूर्त यानी अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:52 बजे से 12:42 बजे तक रहेगा. सुबह का समय भी काफी शुभ माना गया है, खासकर 7:02 बजे से 8:30 बजे तक का समय. लेकिन ध्यान रखने वाली बात है कि राहु काल सुबह 10:44 बजे से दोपहर 12:17 बजे तक रहेगा. इस समय में शुभ कार्यों से बचना चाहिए.

ये भी पढ़ें- ‘हनुमान के अवतार’ कहे जाते थे ये बाबा, अंतिम समाधि लेने के बाद भी इनके धाम पर लगा रहता है भक्तों का तांता

दिशा शूल

आज के दिन पश्चिम दिशा में दिशा शूल रहेगा. यानी पश्चिम की ओर यात्रा करना या कोई बड़ा काम करना ठीक नहीं माना जाता. अगर जाना बहुत ज़रूरी हो तो यात्रा शुरू करने से पहले थोड़ा अदरक खा लेना या फिर दिन के शुभ मुहूर्त देखकर निकलना लाभदायक रहेगा.

सूर्यबल और चंद्रबल

आज सूर्य सिंह राशि में है, जिससे सूर्यबल मजबूत रहेगा और दिनभर इसका प्रभाव बना रहेगा. चंद्रमा के बल की बात करें तो सुबह तक मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक और कुंभ राशि वालों को चंद्रबल अच्छा मिलेगा. बाद में चंद्रमा राशि बदलने के कारण चंद्रबल की स्थिति भी बदल जाएगी और वृषभ राशि वालों के लिए शुभ प्रभाव रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

40 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

46 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

59 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago