आस्था

24 April 2025 Panchang: वरुथिनी एकादशी पर बन रहा ब्रह्म योग, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

24 April 2025 Panchang: 24 अप्रैल 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है, क्योंकि इस दिन वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पड़ रही है. गुरुवार के दिन पड़ रही यह एकादशी वरुथिनी एकादशी कहलाती है, जो भगवान विष्णु को समर्पित होती है. इस दिन व्रत रखने और विष्णु जी की विधिवत पूजा-अर्चना करने से पुण्य की प्राप्ति होती है और पापों का नाश होता है. इस तिथि का आरंभ 24 अप्रैल को सुबह से ही रहेगा और दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक चलेगा.

इस दिन का विशेष महत्व इसलिए भी है क्योंकि दोपहर तक ब्रह्म योग बन रहा है, जो शुभ कार्यों के लिए अत्यंत उत्तम माना जाता है. यह योग दोपहर 3 बजकर 56 मिनट तक रहेगा. वहीं नक्षत्र की बात करें तो सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, जिसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का प्रवेश होगा. नक्षत्र और योग के इस शुभ संयोग में भगवान विष्णु की उपासना करने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

राहुकाल के दौरान ना करें शुभ कार्य

राहुकाल की जानकारी भी बेहद जरूरी है क्योंकि इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए. अलग-अलग शहरों के लिए राहुकाल का समय अलग-अलग रहेगा. जैसे दिल्ली और लखनऊ में यह दोपहर 1:42 बजे से 3:20 बजे तक रहेगा, मुंबई में 2:12 से 3:48 बजे तक, कोलकाता में 1:11 से 2:48 तक और चेन्नई में 1:41 से 3:15 तक रहेगा. इन समयों के दौरान कोई भी नया या शुभ कार्य शुरू करने से बचना चाहिए.

सूर्योदय और सूर्यास्त के समय की बात करें तो 24 अप्रैल को सूर्योदय सुबह 5:47 बजे होगा और सूर्यास्त शाम 6:51 बजे. सूर्योदय के साथ ही भक्तों को व्रत का संकल्प लेना चाहिए और सूर्यास्त के बाद व्रत का पारण किया जाता है.

आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, यह दिन आध्यात्मिक साधना, जप, ध्यान और व्रत उपवास के लिए अत्यंत फलदायक रहेगा. वरुथिनी एकादशी पर व्रत रखने से न केवल पापों का प्रायश्चित होता है, बल्कि मानसिक शांति और आध्यात्मिक उत्थान भी मिलता है.

ये भी पढ़ें: 23 April 2025 Panchang: वैशाख कृष्ण दशमी का शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दैनिक विवरण

-भारत एक्सप्रेस

Aarika Singh

Recent Posts

लॉ कोर्स में दाखिला पर BCI ने हटाई अधिकतम उम्र सीमा, सुप्रीम कोर्ट में दी जानकारी

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 3 साल और 5 साल के लॉ कोर्स में दाखिले…

2 minutes ago

दिल्ली में प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सख्ती, हाईकोर्ट ने वकीलों को दी वाहन प्रतिबंध से छूट

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण के गंभीर हालात पर सुप्रीम कोर्ट ने चिंता जताई है. वहीं, दिल्ली…

7 minutes ago

‘बिना अनुमति इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे नाम, तस्वीर और आवाज’, अमिताभ बच्चन के केस में दिल्ली हाईकोर्ट का फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने अमिताभ बच्चन के व्यक्तित्व अधिकारों से जुड़े मामले में चार प्रतिवादियों के…

12 minutes ago

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

23 minutes ago

हनुमान चालिसा के फैन हुए ट्रंप, ओवल ऑफिस में मनाई दिवाली, काश पटेल भी हुए शामिल

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…

30 minutes ago