बिजनेस

Servotech को ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिला 4.1 मेगावाट का सोलर प्रोजेक्ट, हरित ऊर्जा पहल को मिलेगा बढ़ावा

Servotech रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड (NSE: SERVOTECH) को ईस्ट कोस्ट रेलवे के वॉल्टेयर डिवीजन से 4.1 मेगावाट का ऑन-ग्रिड रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट मिला है. यह प्रोजेक्ट विशाखापत्तनम, आंध्र प्रदेश में स्थित वॉल्टेयर डिवीजन के विभिन्न स्थलों पर स्थापित किया जाएगा और इसकी कुल लागत ₹15.8 करोड़ है.

इस अनुबंध के तहत Servotech डिज़ाइन, निर्माण, आपूर्ति, इंस्टॉलेशन, परीक्षण और कमीशनिंग की पूरी प्रक्रिया को अंजाम देगा. यह परियोजना भारतीय रेलवे की उस बड़ी योजना का हिस्सा है, जिसके तहत रेलवे अपने बुनियादी ढांचे में नवीकरणीय ऊर्जा को एकीकृत कर अपने कार्बन फुटप्रिंट को कम करने की दिशा में काम कर रहा है.

सस्टेनेबल ट्रांसपोर्टेशन की दिशा में एक और कदम

Servotech की डायरेक्टर सारिका भाटिया ने इस अवसर पर कहा, “हमें वॉल्टेयर डिवीजन से यह अहम प्रोजेक्ट मिलने की खुशी है. यह ऑर्डर हमारे प्रति विश्वास और हमारी गुणवत्ता की प्रतिबद्धता को दर्शाता है. हम भारतीय रेलवे को स्वच्छ और हरित ऊर्जा की दिशा में समर्थन देने को लेकर गौरवान्वित हैं.”

यह प्रोजेक्ट न सिर्फ भारतीय रेलवे के हरित लक्ष्यों में योगदान देगा, बल्कि Servotech की सार्वजनिक क्षेत्र में सोलर परियोजनाओं को सफलतापूर्वक क्रियान्वित करने की क्षमता को भी प्रदर्शित करता है.

AC और DC चार्जिंग सॉल्यूशंस देती है Servotech

Servotech रिन्यूएबल पावर सिस्टम लिमिटेड, जो पहले Servotech पावर सिस्टम्स लिमिटेड के नाम से जानी जाती थी, EV चार्जिंग और सोलर एनर्जी समाधान के क्षेत्र में अग्रणी है. यह कंपनी देशभर में AC और DC चार्जिंग सॉल्यूशंस प्रदान करती है और भारत के ईवी तकनीकी ढांचे के विकास में प्रमुख भूमिका निभा रही है.

यह भी पढ़िए: इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग में आत्मनिर्भरता की ओर भारत, घटक निर्माण पर सरकार का नया फोकस

Bharat Express Desk

Recent Posts

भूपेन हजारिका समारोह में PM मोदी का विपक्ष पर निशाना, बोले- कुछ लोग ‘नाराज फूफा’ की तरह

भूपेन हजारिका जन्म शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने विपक्ष…

2 hours ago

पूर्वोत्तर के हर परिवार की तरक्की सुनिश्चित कर रही सरकार, सहयोग और सद्भाव से बढ़ रहा क्षेत्र: पीएम मोदी

नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका के जन्म शताब्दी समारोह…

2 hours ago

‘गोली की आवाज सुन चलाने वाले को अंधेरे में पहचान लिया?’ पुलिसिया दावे पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने आगरा के जगदीशपुरा थाने के एक मामले में अंधेरे में सिर्फ…

2 hours ago

‘मुंबई पुस्तक महोत्सव’ का समापन: CMD उपेन्द्र राय ने Gen-Z संग किया संवाद, 6 दिनों तक छाई 600+ बुक स्टॉल, 200 साहित्यिक सत्र की रौनक

मुंबई विश्वविद्यालय के कलीना कैंपस में 24 नवंबर से चल रहे छह दिवसीय 'मुंबई पुस्तक…

2 hours ago

सिक्किम में दौड़ेगी पहली ट्रेन! 5.3 KM लंबी सबसे बड़ी सुरंग की खुदाई पूरी, 14 सुरंगों का काम खत्म

Sivok Rangpo Rail Line: सिक्किम को रेल नेटवर्क से जोड़ने वाली सिवोक-रंगपो रेल परियोजना में…

2 hours ago

RBI फिर बढ़ा सकता है ब्याज दरें, महंगाई पर लगाम लगाने के लिए दिसंबर में हो सकता है बड़ा फैसला

RBI की दिसंबर मौद्रिक नीति समीक्षा में रेपो रेट बढ़ने की संभावना है. विशेषज्ञों के…

3 hours ago