आस्था

आज सावन के गुरुवार पर शिव-विष्णु का महा-संयोग, जानें अभिजीत मुहूर्त, राहुकाल और शुभ समय

आज 06 अगस्त 2026, दिन गुरुवार को श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है, जो शाम 6:53 बजे तक रहेगी. इसके बाद नवमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. गुरुवार का दिन होने के कारण यह समय ज्ञान, शिक्षा, गुरु सम्मान और धार्मिक कार्यों के लिए विशेष फलदायी माना जाता है. आज के दिन सावन का पवित्र महीना होने से भगवान शिव और विष्णु जी का दोहरा आशीर्वाद पाने का दुर्लभ योग बना हुआ है.

शिव-विष्णु की पूजा का विशेष महत्व (Aaj Ka Panchang 6 August 2026)

आज के पावन दिन श्रद्धालु भगवान विष्णु और बृहस्पति देव की पूजा कर पीले वस्त्र, चने की दाल और केले का दान करते हैं. वहीं सावन का महीना होने के कारण शिवालयों में जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं.

नक्षत्र, योग और ग्रहों की स्थिति

आज सूर्योदय सुबह 5:28 बजे और सूर्यास्त शाम 6:41 बजे होगा. चंद्रोदय रात 11:27 बजे और चंद्रास्त दोपहर 12:31 बजे रहेगा. आज भरणी नक्षत्र रात 8:14 बजे तक रहेगा, जो ज्योतिष में साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक माना जाता है. इसके अलावा गंड योग दोपहर 3:01 बजे तक और बालव करण सुबह 7:49 बजे तक रहेगा. आज सूर्यदेव कर्क राशि में और चंद्रमा मेष राशि में विराजमान रहेंगे.

आज का अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल

यदि आप आज किसी नए काम, निवेश या यात्रा की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:39 बजे से दोपहर 12:31 बजे तक रहेगा. वहीं, आज का राहुकाल दोपहर 1:44 बजे से 3:23 बजे तक रहेगा. यमगंड काल सुबह 5:28 से 7:07 तक और गुलिक काल सुबह 8:46 से 10:25 बजे तक रहेगा. राहुकाल के दौरान किसी भी नए या मांगलिक कार्य की शुरुआत करने से बचना चाहिए.

दिशाशूल और आज का महा-उपाय

आज गुरुवार को दक्षिण दिशा में दिशाशूल रहेगा. यदि दक्षिण दिशा की यात्रा बहुत जरूरी हो, तो गुड़ या दही खाकर ही घर से निकलें. आज के दिन जल में हल्दी मिलाकर स्नान करें और शिवजी पर जलाभिषेक करने के साथ-साथ भगवान विष्णु को तुलसी पत्र अर्पित करें.

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 August 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

38 seconds ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

12 minutes ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

14 minutes ago

‘हर पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं महात्मा फुले’, पुण्यतिथि पर गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

समाज सुधारक और क्रांतिकारी दूरदर्शी महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित…

22 minutes ago

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

26 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago