आस्था

Aaj Ka Panchang 08 December 2025: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि , जानें शुभ समय, राहुकाल और दिशाशूल की पूरी जानकारी

Aaj Ka Panchang 08 December 2025: 8 दिसंबर 2025, सोमवार का दिन धार्मिक दृष्टि से खास माना जा रहा है. आज मार्गशीर्ष मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि चल रही है. सुबह से ही पूजा-पाठ और शुभ कार्यों के लिए दिन कई महत्वपूर्ण योग लेकर आया है. वहीं, शाम 4 बजकर 05 मिनट के बाद पंचमी तिथि की शुरुआत हो जाएगी. ऐसे में पूरे दिन के पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और आज के उपाय को जानना जरूरी है.

तिथि, नक्षत्र और योग

आज मार्गशीर्ष मास की कृष्ण चतुर्थी है, जो शाम 4:05 बजे तक रहेगी. इसके बाद पंचमी तिथि प्रवेश करेगी.

नक्षत्र की बात करें तो सुबह चतुर्थ चरण में पुनर्वसु नक्षत्र का प्रभाव रहेगा, जो देर रात 4 बजकर 12 मिनट तक जारी रहेगा. इसके बाद पुष्य नक्षत्र का आरंभ होगा, जो ज्योतिष में अत्यंत शुभ माना जाता है.

योगों में भी दिन खास है. शाम 5 बजकर 17 मिनट तक ब्रह्म योग का संयोग बन रहा है. इसके बाद ऐन्द्र योग का आरंभ होगा.

करणों में दिन के पहले भाग में बालव करण रहेगा, और 4 बजकर 04 मिनट के बाद तैतिल करण शुरू हो जाएगा.

सूर्योदय-सूर्यास्त एवं ग्रह संचार

आज सूर्योदय सुबह 7 बजकर 1 मिनट पर होगा, जबकि सूर्यास्त शाम 5 बजकर 24 मिनट पर.

चंद्रमा पूरे दिन कर्क राशि में विचरण करेगा, जिससे भावनात्मकता और संवेदनशीलता आज के दिन प्रमुख रह सकती है.

शुभ मुहूर्त: कब करें पूजा-पाठ

आज का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:13 बजे से 6:07 बजे तक है. ध्यान, साधना और जप के लिए यह समय बेहद उत्तम माना जाता है.

विजय मुहूर्त दोपहर में 1:57 से 2:38 बजे के बीच रहेगा, जिसे कार्य सिद्धि के लिए शुभ माना जाता है.

गोधूलि बेला शाम 5:22 से 5:49 बजे तक रहेगी, जो पूजा और दीपदान के लिए अनुकूल है.

रात 11:46 से 12:41 तक निशीथ काल भी शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 08 December 2025: सालों से रुके काम होंगे पूरे, कई राशियों के लिए आज का दिन लाया शुभ संकेत

अशुभ मुहूर्त और राहुकाल

हर दिन की तरह आज भी कुछ समय ऐसे हैं जिन्हें टालना बेहतर रहेगा.

  • राहुकाल: सुबह 7:30 से 9:00 बजे तक
  • गुलिक काल: दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक
  • यमगंड: सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक
  • इसके अलावा, दुर्मुहूर्त दोपहर 12:34 से 1:15 बजे तक रहेगा.
  • अमृत काल सुबह 9:36 से 10:54 बजे तक है.

आज का उपाय

आज जरूरतमंदों को दूध का दान करना अत्यंत शुभ माना गया है. इससे मानसिक शांति मिलती है और घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

दिशा शूल

आज पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए. यदि यात्रा आवश्यक हो, तो दही या दूध लेकर निकलना शुभ माना जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

4 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

5 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

6 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

6 hours ago