आस्था

Aaj Ka Rashifal 08 December 2025: सालों से रुके काम होंगे पूरे, कई राशियों के लिए आज का दिन लाया शुभ संकेत

Aaj Ka Rashifal 08 December 2025: दिन मिश्रित परिणाम लेकर आ सकता है, लेकिन ज्यादातर राशियों के लिए परिस्थितियां अनुकूल दिशा में बढ़ती दिखाई देंगी. अपनी ऊर्जा और विचारों का सही उपयोग करने से आप बेहतर निर्णय ले पाएंगे. रिश्तों में मधुरता और काम में प्रगति की संभावनाएं बनी रहेंगी. शुभ रंगों और अंकों का ध्यान रखना आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकता है. आईए जानते है आपकी राशि के अमुसार कैसा रहेगा आपका दिन.

मेष

आज मन थोड़ा बेचैन रह सकता है, लेकिन कामों की गति अच्छी बनी रहेगी. किसी पुराने मित्र से बातचीत आपका मूड हल्का कर देगी. परिवार में माहौल सामान्य रहेगा.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: लाल

वृषभ

आज आप व्यावहारिक निर्णय लेंगे और उसी से फायदा भी मिलेगा. पैसों को लेकर कोई छोटी राहत मिल सकती है. घर के बुजुर्गों का सहयोग आपका आत्मविश्वास बढ़ाएगा.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: गुलाबी

मिथुन

आज आपके सामने कई छोटे-छोटे काम एक साथ आ सकते हैं. घबराने की जरूरत नही, आप हर काम समय पर कर पाएंगे. किसी खास व्यक्ति से सराहना मिल सकती है.

शुभ अंक: 1

शुभ रंग: पीला

कर्क

आज भावनाएं थोड़ी ज्यादा सक्रिय रहेंगी, लेकिन परिवार का साथ आपको स्थिर रखेगा. कार्यस्थल पर आपकी मेहनत को लोग नोटिस करेंगे. जोखिम वाले कामों से दूर रहें.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: सफेद

सिंह

आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे और नए काम शुरू करने का मन बनेगा. किसी पुराने अटके काम में प्रगति होगी. शाम का समय परिवार के साथ अच्छा गुजरेगा.

शुभ अंक: 9

शुभ रंग: सुनहरा

कन्या

आज आपको थोड़ी थकान महसूस हो सकती है, लेकिन आपका धैर्य सब संभाल लेगा. किसी दोस्त की सलाह मददगार साबित होगी. पैसों में संतुलन बनाए रखें.

शुभ अंक: 5

शुभ रंग: हरा

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 07 December 2025: संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, शुभ योगों से भरा रहेगा दिन, जानें पूजा मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और योग

तुला

आज रचनात्मक कामों में रुचि बढ़ेगी और आपकी राय को लोग महत्व देंगे. जीवनसाथी या पार्टनर से कोई अच्छी बात सुनने को मिल सकती है.

शुभ अंक: 8

शुभ रंग: नीला

वृश्चिक

आज आपका ध्यान काम पर तेजी से टिका रहेगा. किसी महत्वपूर्ण योजना को गति मिलेगी. भावनाओं पर नियंत्रण रखें, वरना गलतफहमी हो सकती है.

शुभ अंक: 2

शुभ रंग: मरुन

धनु

आज परिस्थितियां आपके पक्ष में रहेंगी. कोई अच्छी खबर मिल सकती है. यात्रा का योग बन रहा है लेकिन जल्दबाजी में योजना न बनाएं.

शुभ अंक: 7

शुभ रंग: नारंगी

मकर

आज कामकाज में संयम रखना फायदेमंद रहेगा. किसी नए व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभकारी हो सकती है. स्वास्थ्य सामान्य रहेगा.

शुभ अंक: 4

शुभ रंग: स्लेटी

कुंभ

आज दिमाग नए विचारों से भरा रहेगा. काम में रुकावटें आएंगी लेकिन आपकी समझदारी हालात संभाल लेगी. परिवार के साथ कोई छोटी खुशी मन सकती है.

शुभ अंक: 6

शुभ रंग: बैंगनी

मीन

आज आप दिल और दिमाग दोनों से संतुलित रहेंगे. किसी पुरानी चिंता से राहत मिल सकती है. प्यार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

शुभ अंक: 3

शुभ रंग: समुद्री हरा

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

5 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

5 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

6 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

6 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

7 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

7 hours ago