आस्था

Aaj Ka Panchang 14 October 2025: कार्तिक कृष्ण पक्ष अष्टमी पर शुभ योग, हनुमान आराधना से दूर होंगी बाधाएं, जानें शुभ मुहूर्त और दिशा शूल

Aaj Ka Panchang 14 October 2025: आज का दिन शुभता और आस्था से भरा हुआ है. कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आज मनाई जा रही है. इस दिन व्रत, पूजा और जप-ध्यान करने से मन की शांति और सफलता मिलती है. पढ़ें आज का पूरा पंचांग.

आज कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. इसके बाद रात में नवमी तिथि शुरू होगी. वहीं आज मंगलवार का दिन भी है, जो भगवान हनुमान जी को समर्पित माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की आराधना करने से बाधाए दूर होती हैं.

सूर्य और चंद्रमा से जुड़ी बातें

आज सूर्योदय सुबह 6:27 बजे और सूर्यास्त शाम 5:58 बजे पर होगा. चंद्रमा आज मिथुन राशि में गोचर कर रहा है. चंद्र उदय रात लगभग 12 बजे के बाद होगा. मिथुन में चंद्रमा का रहना उत्साह और सक्रियता बढ़ाता है.

नक्षत्र, योग और करण

आज पुनर्वसु नक्षत्र चल रहा है, जो पारिवारिक सुख और नए काम शुरू करने के लिए शुभ है. शिव योग आज पूरे दिन रहेगा, जिससे किए गए कार्यों में सफलता मिलने की संभावना बढ़ती है. करण के रूप में पहले बालव और फिर कौलव करण रहेगा.

शुभ मुहूर्त और अशुभ काल

  • अभिजीत मुहूर्त – दोपहर 11:48 से 12:35 बजे तक (सबसे शुभ समय)
  • राहुकाल – सुबह 7:52 से 9:18 बजे तक (नए कार्य से बचें)
  • यमगंड काल – सुबह 10:45 से 12:12 बजे तक
  • गुलिक काल – दोपहर 1:38 से 3:05 बजे तक

ये भी पढ़ें- प्रेमानंद महराज के लिए मदीना में दुआ, उमरा करने पहुंचे सूफियान इलाहाबादी; वीडियो वायरल

दिशा शूल

आज उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें, क्योंकि उस दिशा में दिशा शूल है. यदि यात्रा आवश्यक हो, तो पहले हनुमान जी का स्मरण करें या गुड़ खाकर यात्रा आरंभ करें.

सूर्यबल

आज मेष, सिंह, और धनु राशि वालों के लिए सूर्यबल शुभ रहेगा. इन राशियों को आत्मविश्वास और सफलता के अवसर मिलेंगे.

चंद्रबल

आज मिथुन, तुला और कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रबल मजबूत है. इनके मन में सकारात्मकता और नई ऊर्जा बनी रहेगी.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

Cyclone Alert: 2 नवंबर से फिर मचेगी तबाही? 3 राज्यों पर मंडराया नए चक्रवाती तूफान का खतरा, IMD का रेड अलर्ट

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में बन रहे नए चक्रवाती तूफान से आंध्र प्रदेश, ओडिशा…

10 minutes ago

Ramlila Maidan Rally: अंगुलिमाल डाकू का भेष और 4 हजार जवानों का पहरा! चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्ष की महारैली

Ramlila Maidan Rally: ऐतिहासिक रामलीला मैदान में 'INDIA' गठबंधन के बैनर तले देश के प्रमुख…

24 minutes ago

JDU Internal Crisis: ललन पर ‘नरम’ तो बीजेपी पर ‘गरम’! JDU में लानत-मलानत थमी तो अब NDA में क्यों मचा हड़कंप?

JDU Internal Crisis: जदयू में ललन सिंह विवाद पर ब्रेक लग गया है, लेकिन एमएलसी…

34 minutes ago

हरियाणा दिवस 2026: पीएम मोदी ने सराहा हरियाणवियों का पराक्रम, प्रदेशवासियों को दी बधाई

PM Narendra Modi: हरियाणा दिवस की 60वीं हीरक जयंती पर पीएम मोदी और सीएम नायब…

1 hour ago

‘मोदी विजन, योगी मिशन’: राम मंदिर से एयरपोर्ट तक, सीएम योगी ने गिनाए अयोध्या के कायाकल्प के बड़े सबूत

UP News: सीएम योगी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में अयोध्या की प्राचीन…

1 hour ago