Aaj Ka Panchang 22 October 2025: आज कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष की प्रथम तिथि है और इस दिन गोवर्धन पूजा का पावन पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इन्द्रदेव के अभिमान को तोड़ने और गोवर्धन पर्वत की पूजा करने की स्मृति में मनाया जाता है. श्रद्धालु आज गायों की पूजा करते हैं, गोबर से गोवर्धन पर्वत का प्रतीक बनाते हैं और अन्नकूट का भोग लगाते हैं.
आज का दिन धार्मिक कार्यों, विशेष रूप से पूजा और दान करने के लिए अत्यंत शुभ माना गया है.
आज गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त प्रातः 06:26 बजे से 08:42 बजे तक रहेगा.
दूसरा अनुकूल मुहूर्त सांय 03:29 बजे से 05:44 बजे तक रहेगा.
इन मुहूर्तों में गोवर्धन, गाय और भगवान कृष्ण की पूजा करने से सुख-समृद्धि और वर्ष भर शुभ फल प्राप्त होते हैं.
इन कालों में कोई नया कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए.
आज सूर्य तुला राशि में और चंद्रमा वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे. सूर्यदेव को आज अर्घ्य देना और तिल के तेल का दीपक जलाना शुभ माना गया है.
आज दिशा शूल उत्तर दिशा में रहेगा, इसलिए यात्रा उत्तर दिशा की ओर करने से बचना चाहिए.
यदि यात्रा आवश्यक हो तो दही या गुड़ खाकर घर से निकलें.
सूर्यबल सिंह, तुला, धनु और मीन राशियों के लिए शुभ रहेगा, जबकि
चंद्रबल कर्क, कन्या, मकर और मीन राशियों को बल प्रदान करेगा.
Also Follow Bharat Express on Youtube
– भारत एक्सप्रेस
चुनाव आयोग ने यूपी-बिहार समेत 17 राज्यों में स्पेशल संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) शुरू करने का…
Delhi Protest News: राहुल गांधी की समर्थक नेहा बोरा बोलीं- 'बांग्लादेश ने हमें एक रास्ता…
आईटी संसदीय समिति के अध्यक्ष डॉ. निशिकांत दुबे ने स्टारलिंक के मुद्दे पर एलन मस्क…
जेआरडी टाटा को 1929 में भारत का पहला पायलट लाइसेंस मिला था. इसके बाद उन्होंने…
हिमाचल प्रदेश भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने…
पेपर लीक और नकल जैसी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए मध्य प्रदेश सरकार ने…