आस्था

आज का पंचांग है बेहद खास! अनुराधा नक्षत्र और रवि योग में चमकेगी किस्मत, भूलकर भी न करें ये काम

Aaj Ka Panchang 24 july 2026: सनातन परंपरा में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का अत्यंत विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है. आज यानी 24 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 12 मिनट से आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि की शुरुआत हो रही है. हालांकि, उदयातिथि के नियम अनुसार एकादशी का व्रत कल यानी 25 जुलाई को रखा जाएगा, लेकिन तिथि आज से ही लग जाने के कारण आज से ही सात्विक नियमों का पालन करना अनिवार्य हो जाता है.

इसके साथ ही जल्द ही चातुर्मास की शुरुआत होने वाली है, जिसके बाद सभी तरह के मांगलिक और शुभ कार्यों पर चार महीनों के लिए विराम लग जाएगा. आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, चौघड़िया मुहूर्त, राहुकाल और आज का सबसे असरदार उपाय.

आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि (Aaj Ka Panchang 24 july 2026)

आज 24 जुलाई को सुबह 7 बजकर 3 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी, जिसके ठीक बाद एकादशी तिथि लग जाएगी. आज अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रहों और नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण आज दिनभर रवि योग और शुक्ल योग का प्रभाव बना रहेगा.

वहीं आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर हुआ और सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 13 मिनट पर होगा. वहीं चंद्रोदय दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर होगा और चंद्रास्त अगले दिन यानी 25 जुलाई को तड़के 1 बजकर 29 मिनट पर होगा. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं.

आज से शुरू हुए नियम: भूलकर भी न खाएं चावल

चूंकि आज सुबह से ही एकादशी तिथि की शुरुआत हो रही है, इसलिए शास्त्रों के अनुसार आज से ही नियमों का पालन करना जरूरी है. आज के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करें और भोजन में चावल का प्रयोग बिल्कुल न करें. एकादशी तिथि में ब्रह्मचर्य का पालन करना, मन में सात्विक विचार रखना और किसी की चुगली या अनादर करने से बचना चाहिए. मान्यता है कि एकादशी तिथि पर चावल खाने या अशुद्ध आचरण करने से व्यक्ति का पुण्य क्षीण हो जाता है और व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता.

चातुर्मास से ठीक पहले निपटा लें शुभ खरीदारी

देवशयनी एकादशी के साथ ही भगवान श्री हरि विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास का आरंभ हो जाता है. चातुर्मास शुरू होते ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए मकान/वाहन की खरीदारी जैसे सभी शुभ मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आप कोई नया वाहन, प्रॉपर्टी, आभूषण या नए घर के सामान की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो चातुर्मास की औपचारिक शुरुआत से ठीक पहले आज का दिन इसके लिए बेहद उत्तम है.

सुबह लगेगा भयंकर राहुकाल(Date, Nakshatra & Panchang Details)

शुभ योगों के बीच आज के दिन कुछ अशुभ काल भी रहने वाले हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है. आज का राहुकाल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. राहुकाल के दौरान कोई भी नया काम शुरू करने या धन का बड़ा लेन-देन करने से बचना चाहिए.

इसके अलावा यमगण्ड काल दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 7 बजकर 20 मिनट से सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. वहीं आज रात 10 बजकर 22 मिनट से भद्रा काल की शुरुआत हो जाएगी, जो अगले दिन सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी.

पूजा का सबसे कड़क चौघड़िया मुहूर्त

आज  (Aaj Ka Panchang 24 july 2026) शुक्रवार को धन की देवी माता लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा-पाठ के लिए सुबह का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 5 बजकर 37 मिनट से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक लगातार सबसे उत्तम है. इसके बाद रात को चौघड़िया मुहूर्त रात 10 बजकर 52 मिनट से रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. आज शुक्रवार का दिन होने के कारण गुलाबी, सफेद और सुहाग का लाल रंग आपके लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला साबित होगा.

धन लाभ का सबसे अचूक उपाय

अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है या आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो आज शुक्रवार के दिन घर से किसी भी जरूरी या शुभ काम के लिए निकलते समय इत्र या कोई सुगंधित परफ्यूम लगाकर ही निकलें. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सुंगध का प्रयोग करने से कुंडली में शुक्र ग्रह तुरंत मजबूत होता है, जिससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं और अटके हुए काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते हैं.

आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 july 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.

Rohit Agrawal

Recent Posts

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

6 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

8 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

12 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

15 minutes ago

दिल्ली में वारदातों का दौर जारी: सीलमपुर में घर के बाहर बैठे युवक की गोली मारकर हत्या, दो दिन में दूसरी हत्या

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. सीलमपुर…

23 minutes ago

बालों के लिए खजूर, रीठा और कुल्थी कितने फायदेमंद? जानें इनके फायदे और इस्तेमाल का सही तरीका

Hair Care Tips: खजूर और कुल्थी में मौजूद पोषक तत्व बालों की सामान्य सेहत बनाए…

27 minutes ago