Aaj Ka Panchang 24 july 2026: सनातन परंपरा में आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का अत्यंत विशेष धार्मिक और ज्योतिषीय महत्व है. आज यानी 24 जुलाई 2026, दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजकर 12 मिनट से आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि की शुरुआत हो रही है. हालांकि, उदयातिथि के नियम अनुसार एकादशी का व्रत कल यानी 25 जुलाई को रखा जाएगा, लेकिन तिथि आज से ही लग जाने के कारण आज से ही सात्विक नियमों का पालन करना अनिवार्य हो जाता है.
इसके साथ ही जल्द ही चातुर्मास की शुरुआत होने वाली है, जिसके बाद सभी तरह के मांगलिक और शुभ कार्यों पर चार महीनों के लिए विराम लग जाएगा. आइए जानते हैं आज का पूरा पंचांग, चौघड़िया मुहूर्त, राहुकाल और आज का सबसे असरदार उपाय.
आषाढ़ शुक्ल एकादशी तिथि (Aaj Ka Panchang 24 july 2026)
आज 24 जुलाई को सुबह 7 बजकर 3 मिनट से सुबह 9 बजकर 12 मिनट तक दशमी तिथि रहेगी, जिसके ठीक बाद एकादशी तिथि लग जाएगी. आज अनुराधा नक्षत्र का प्रभाव रहेगा. ग्रहों और नक्षत्रों की शुभ स्थिति के कारण आज दिनभर रवि योग और शुक्ल योग का प्रभाव बना रहेगा.
वहीं आज सूर्योदय सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर हुआ और सूर्यास्त शाम को 7 बजकर 13 मिनट पर होगा. वहीं चंद्रोदय दोपहर 3 बजकर 25 मिनट पर होगा और चंद्रास्त अगले दिन यानी 25 जुलाई को तड़के 1 बजकर 29 मिनट पर होगा. चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं.
आज से शुरू हुए नियम: भूलकर भी न खाएं चावल
चूंकि आज सुबह से ही एकादशी तिथि की शुरुआत हो रही है, इसलिए शास्त्रों के अनुसार आज से ही नियमों का पालन करना जरूरी है. आज के दिन सात्विक भोजन ग्रहण करें और भोजन में चावल का प्रयोग बिल्कुल न करें. एकादशी तिथि में ब्रह्मचर्य का पालन करना, मन में सात्विक विचार रखना और किसी की चुगली या अनादर करने से बचना चाहिए. मान्यता है कि एकादशी तिथि पर चावल खाने या अशुद्ध आचरण करने से व्यक्ति का पुण्य क्षीण हो जाता है और व्रत का पूरा फल प्राप्त नहीं होता.
चातुर्मास से ठीक पहले निपटा लें शुभ खरीदारी
देवशयनी एकादशी के साथ ही भगवान श्री हरि विष्णु योगनिद्रा में चले जाते हैं और चातुर्मास का आरंभ हो जाता है. चातुर्मास शुरू होते ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन और नए मकान/वाहन की खरीदारी जैसे सभी शुभ मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. ज्योतिषियों के अनुसार, यदि आप कोई नया वाहन, प्रॉपर्टी, आभूषण या नए घर के सामान की खरीदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो चातुर्मास की औपचारिक शुरुआत से ठीक पहले आज का दिन इसके लिए बेहद उत्तम है.
सुबह लगेगा भयंकर राहुकाल(Date, Nakshatra & Panchang Details)
शुभ योगों के बीच आज के दिन कुछ अशुभ काल भी रहने वाले हैं, जिनसे सावधान रहने की जरूरत है. आज का राहुकाल सुबह 10 बजकर 45 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक रहेगा. राहुकाल के दौरान कोई भी नया काम शुरू करने या धन का बड़ा लेन-देन करने से बचना चाहिए.
इसके अलावा यमगण्ड काल दोपहर 3 बजकर 52 मिनट से शाम 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 7 बजकर 20 मिनट से सुबह 9 बजकर 3 मिनट तक रहेगा. वहीं आज रात 10 बजकर 22 मिनट से भद्रा काल की शुरुआत हो जाएगी, जो अगले दिन सुबह 5 बजकर 32 मिनट तक रहेगी.
पूजा का सबसे कड़क चौघड़िया मुहूर्त
आज (Aaj Ka Panchang 24 july 2026) शुक्रवार को धन की देवी माता लक्ष्मी और विष्णु जी की पूजा-पाठ के लिए सुबह का चौघड़िया मुहूर्त सुबह 5 बजकर 37 मिनट से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक लगातार सबसे उत्तम है. इसके बाद रात को चौघड़िया मुहूर्त रात 10 बजकर 52 मिनट से रात 11 बजकर 10 मिनट तक रहेगा. आज शुक्रवार का दिन होने के कारण गुलाबी, सफेद और सुहाग का लाल रंग आपके लिए सबसे ज्यादा भाग्यशाली और सकारात्मक ऊर्जा देने वाला साबित होगा.
धन लाभ का सबसे अचूक उपाय
अगर आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है या आर्थिक तंगी बनी रहती है, तो आज शुक्रवार के दिन घर से किसी भी जरूरी या शुभ काम के लिए निकलते समय इत्र या कोई सुगंधित परफ्यूम लगाकर ही निकलें. धार्मिक और ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, सुंगध का प्रयोग करने से कुंडली में शुक्र ग्रह तुरंत मजबूत होता है, जिससे धन लाभ के रास्ते खुलते हैं और अटके हुए काम बिना किसी रुकावट के पूरे होते हैं.
आपने आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 24 july 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


