आस्था

Aaj Ka Panchang 24 October 2025: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि आज, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त, राहुकाल और सुर्य-चंद्रमा की स्थिति

Aaj Ka Panchang 24 October 2025: आज का दिन धार्मिक और आध्यात्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जा रहा है. आज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस तिथि को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की पूजा का विशेष महत्व बताया गया है. चंद्रमा आज धनु राशि में गोचर कर रहा है, जिससे शुभ कार्यों की शुरुआत के लिए अच्छा योग बन रहा है.

सूर्य और चंद्रमा से जुड़ी बातें

सूर्य आज पूर्व दिशा में लगभग प्रातः 6 बजकर 22 मिनट पर उदय होंगे और सायं लगभग 5 बजकर 41 मिनट पर अस्त होंगे. चंद्रमा आज धनु राशि में स्थित रहेंगे, जो लोगों के जीवन में सकारात्मकता, आत्मविश्वास और उत्साह का संचार करेगा.

शुभ मुहूर्त

आज का ब्रह्म मुहूर्त प्रातः 5 बजकर 29 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगा, जो ध्यान, जप, पाठ और साधना के लिए उत्तम माना गया है. अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा, जो किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम समय है.

ये भी पढ़ें- उज्जैन तिलकेश्वर गौशाला में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया गोवर्धन पूजा, किसानों को दी शुभकामनाएं

अशुभ मुहूर्त

राहुकाल आज प्रातः 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 12 बजे तक रहेगा. इस समय में कोई नया कार्य आरंभ नहीं करना चाहिए. यमगंड काल दोपहर 2 बजकर 54 मिनट से 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगा. गुलिक काल सुबह 7 बजकर 52 मिनट से 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इन समयों में आवश्यक कार्यों से बचने की सलाह दी जाती है.

दिशा शूल, सूर्यबल और चंद्रबल

आज का दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहेगा, अतः इस दिशा में यात्रा करना अशुभ माना गया है. यदि यात्रा अनिवार्य हो, तो पान खाकर या दही-चावल खाकर प्रस्थान करें. सूर्यबल मिथुन, तुला और कुम्भ राशि वालों को प्राप्त रहेगा, वहीं चंद्रबल वृषभ, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए लाभदायक रहेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

33 minutes ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

1 hour ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

2 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

2 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

3 hours ago