Nia Sharma Supports Men Rights: टीवी शो ‘एक हजारों में मेरी बहना है’ की फेमस एक्ट्रेस निया शर्मा सोशल मीडिया क्वीन हैं और सोशल मीडिया पर अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं.
एक्ट्रेस अपने बोल्ड फैशन सेंस के अलावा बोल्ड स्टेटमेंट के लिए भी पॉपुलर हैं. अब उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट के एक फैसले का समर्थन किया है और एलिमनी देने के मामलों में पुरुषों का समर्थन किया है.
निया शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर दिल्ली हाई कोर्ट का एक फैसला शेयर किया है, जिसमें एक केस में जस्टिस अनिल क्षेत्रपाल और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की डिवीजन ने फैसला सुनाते हुए कहा कि महिला अगर किसी अच्छे पद पर है और आर्थिक रूप से सक्षम है तो वह गुजारा भत्ते की हकदार नहीं है. कोर्ट ने ये भी कहा कि पहले महिला को ये साबित करना होगा कि वो आर्थिक तौर पर कमजोर है और भरण पोषण की हकदार है.
इस फैसले का स्क्रीनशॉट लेते हुए निया ने लिखा,
भारत में फर्जी तलाक के मामलों में तेजी से कमी आ सकती है, जिससे पुरुषों को सम्मानजनक जीवन जीने का उचित अवसर मिलेगा, पैसे कमाना आसान है…बस काम ढूंढो…ना कि मैन.
निया के इस पोस्ट का फैंस समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स का कहना है कि एलिमनी महिलाओं का बेसिक राइट होता है.
बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट ने ये फैसला इस केस में सुनाया है, जिसमें महिला रेलवे में ग्रुप एक अधिकारी है. महिला ने कोर्ट से स्थाई गुजारा भत्ते की मांग की थी लेकिन कोर्ट ने महिला की इस मांग को खारिज कर दिया है.
ये भी पढ़ें- Fauzi Film: प्रभास ने जन्मदिन पर फैंस को दिया खास तोहफा, ‘फौजी’ का धमाकेदार पोस्टर रिलीज
इससे पहले क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक के केस के समय भी सोशल मीडिया दो हिस्सों में बंट गया था, जहां धनश्री को 4 करोड़ से ज्यादा की एलिमनी कोर्ट से मिली थी. उस वक्त भी एक पक्ष का कहना था कि डांसर ने क्रिकेटर के नाम का इस्तेमाल सिर्फ अपना करियर बनाने और मोटी एलिमनी के लिए किया. वो खुद भी सक्षम हैं, तो एलिमनी लेने का क्या मतलब बनता है?
हम आपको बता दें कि एलिमनी जेंडर न्यूट्रल लॉ है, मतलब एलिमनी सिर्फ महिला ही नहीं, बल्कि पुरुष भी ले सकता है. राजा चौधरी को तलाक के बाद एलिमनी के तौर पर फ्लैट मिला था.
-भारत एक्सप्रेस
UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…
Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…
Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…
Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…
Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…