आस्था

आज का पंचांग 28 जून 2025: शनिदेव की पूजा का विशेष दिन, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की चाल

Aaj Ka Panchang 28 June: आज शनिवार है और पंचांग के अनुसार यह दिन आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि है. धार्मिक दृष्टि से शनिवार का दिन शनिदेव की पूजा, कर्म और अनुशासन का प्रतीक माना जाता है.

आज के दिन व्रत, पूजा-पाठ, यात्रा या नया कार्य शुरू करने से पहले दिनभर के शुभ-अशुभ मुहूर्त और ग्रहों की स्थिति जानना बहुत जरूरी है. आइए जानते हैं 28 जून 2025 का विस्तृत पंचांग और उससे जुड़ी जरूरी बातें.

28 जून 2025 का पंचांग

आज शनिवार है, तिथि है शुक्ल पक्ष की सप्तमी. आषाढ़ मास चल रहा है, विक्रम संवत 2082 और शक संवत 1947 है. ऋतु वर्षा है. नक्षत्र हस्त पूरे दिन रहेगा, योग सुकर्म है. करण सुबह तक बव रहेगा, उसके बाद बालव रहेगा.

सूर्य और चंद्रमा से जुड़ी जानकारी

सूर्योदय आज सुबह 5:27 बजे हुई. सूर्यास्त शाम 7:23 बजे होगा.

चंद्रमा कन्या राशि में है, चंद्रोदय दोपहर 12:11 बजे और चंद्रास्त अगली सुबह 12:23 बजे होगा.

सूर्य की स्थिति मिथुन राशि में है जबकि चंद्रमा कन्या राशि में स्थित है.

जानें शुभ और अशुभ मुहूर्त से जुड़ी जानकारी

शुभ मुहूर्त

शनिवार को शुभ कार्यों के लिए कई उत्तम मुहूर्त बन रहे हैं. विवाह का शुभ समय सुबह 7:45 से दोपहर 12:10 तक रहेगा, जबकि गृह प्रवेश के लिए सुबह 8:10 से 9:45 तक का समय उत्तम है.

यात्रा शुरू करने के लिए 6:00 से 8:00 बजे तक और नए कार्य की शुरुआत के लिए दोपहर 1:30 से 3:00 बजे तक का समय अनुकूल है. अबूझ मुहूर्त दोपहर 11:30 से 1:00 बजे तक रहेगा.

अशुभ मुहूर्त

अशुभ काल में राहुकाल सुबह 9:00 से 10:30 तक, गुलिक काल 6:00 से 7:30 तक और यमगंड काल 1:30 से 3:00 बजे तक रहेगा.

दुरमुहूर्त दोपहर 12:15 से 1:00 बजे तक माना गया है, जिससे इस समय किसी शुभ कार्य से परहेज करना चाहिए.

दिशा शूल

शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा वर्जित मानी जाती है, इसलिए अगर यात्रा आवश्यक हो तो दही या अदरक खाकर घर से निकलें.

सूर्य और चंद्र बल की जानकारी

आज सूर्य मिथुन राशि में स्थित है, जो बुध की राशि मानी जाती है. इस कारण शिक्षा, लेखन, व्यापार और बुद्धि से जुड़े कार्यों के लिए सूर्य बल मजबूत है.

वहीं, चंद्रमा कन्या राशि में है, जो भी बुध की ही राशि है. ऐसे में कन्या, तुला, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए चंद्र बल शुभ रहेगा (Aaj Ka Panchang).

हालांकि मीन और धनु राशि वालों को चंद्रमा के प्रभाव से कुछ मानसिक असंतुलन या अशांति हो सकती है, ऐसे में धैर्य और संयम बनाए रखना लाभकारी होगा.

ये भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra 2025: क्यों सोने की झाड़ू से की जाती है सफाई? जानें क्या है रथ की रस्सी छुने के पीछे की मान्यता!

-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

सरदार पटेल ने आजादी के बाद सिर्फ 1,218 दिन में वो करके दिखाया, जो सबको असंभव लगता था- गृह मंत्री अमित शाह

राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…

23 minutes ago

अमेरिका का बड़ा झटका! खत्म होने जा रहा है H-1B वीजा का ‘डेफरेंस’, 10 लाख भारतीयों पर संकट

US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…

31 minutes ago

1 नवंबर से बदल गए बिजली कनेक्शन के रेट! जानिए 3 से 44 KW तक अब कितना ढीला होगा आपका बटुआ?

New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…

53 minutes ago

दिल्ली: मंगोलपुरी की जूता फैक्ट्री में भयानक आग, बेसमेंट से उठे धुएं ने छीनी 4 मजदूरों की सांसें

दिल्ली के मंगोलपुरी इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में शुक्रवार रात एक जूता फैक्ट्री में भीषण आग…

1 hour ago

पीएम मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान…

1 hour ago

टीम इंडिया की जीत की दुआ करेगा पाकिस्तान…! हांगकांग सिक्सेस में IND vs UAE मैच में तगड़ा रोमांच

हांगकांग सिक्सेस 2026 में पाकिस्तान से हार के बाद टीम इंडिया की सेमीफाइनल की राह…

2 hours ago