आस्था

Aaj Ka Rashifal 06 September 2025: आज त्रयोदशी तिथि पर जानें बारह राशियों का भाग्यफल, जानें कैसा रहेगा आपकी राशि के लिए शनिवार का दिन

Aaj Ka Rashifal 06 September 2025: आज 06 सितंबर 2025, शनिवार है. हिंदू पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. चंद्रमा कुम्भ राशि में गोचर कर रहे हैं और सूर्य सिंह राशि में विराजमान हैं. यह दिन धार्मिक कार्यों, दान-पुण्य और आध्यात्मिक साधना के लिए विशेष रूप से शुभ माना गया है. इस दिन शिव और शनिदेव की पूजा का विशेष महत्व है. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति बारह राशियों के जीवन में अलग-अलग प्रभाव लेकर आएगी. आइए जानते हैं आज का राशिफल.

मेष (Aries)

आज का दिन आपके आत्मविश्वास को बढ़ाएगा. कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिल सकते हैं और आपकी योजनाएँ सफल होंगी. परिवार में सुखद माहौल रहेगा, लेकिन गुस्से से बचें. आर्थिक मामलों में लाभ मिलने की संभावना है.

वृषभ (Taurus)

आज आपको धैर्य और संयम बनाए रखने की ज़रूरत है. जल्दबाज़ी में कोई निर्णय न लें. पारिवारिक जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती हैं. सेहत का ध्यान रखें और अनावश्यक तनाव से दूर रहें.

मिथुन (Gemini)

आज भाग्य आपका साथ देगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे. पढ़ाई और करियर से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है. मित्रों से सहयोग मिलेगा और नए संबंध बन सकते हैं.

कर्क (Cancer)

आज का दिन थोड़ी चुनौतियाँ ला सकता है. कार्यक्षेत्र में मेहनत अधिक करनी पड़ेगी. पारिवारिक मामलों में शांति बनाए रखें. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और शाम का समय प्रसन्नता देगा.

सिंह (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है. आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. नौकरी और व्यवसाय में सफलता मिलेगी. नए संपर्क लाभदायक सिद्ध होंगे.

कन्या (Virgo)

आज आपको सावधानी से काम लेना होगा. छोटे-छोटे कामों में रुकावटें आ सकती हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. किसी करीबी से मतभेद हो सकता है, इसलिए वाणी पर संयम रखें.

तुला (Libra)

आज का दिन रिश्तों के लिए अच्छा रहेगा. परिवार और मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न होगा. करियर और व्यवसाय में तरक्की के योग हैं. दाम्पत्य जीवन में सुख मिलेगा.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Panchang 06 September 2025: आज त्रयोदशी तिथि पर शिव-शनिदेव की पूजा शुभ, जानें राहुकाल और शुभ मुहूर्त

वृश्चिक (Scorpio)

आज मेहनत का पूरा फल मिलेगा. नौकरी में प्रमोशन या सम्मान मिलने की संभावना है. धन लाभ के योग हैं. सेहत का ध्यान रखें और भोजन समय पर करें.

धनु (Sagittarius)

आज आपके लिए भाग्य का साथ मिलेगा. विदेश से जुड़े काम या पढ़ाई में सफलता मिलेगी. यात्रा के योग हैं जो लाभदायक रहेंगे. जीवनसाथी और परिवार का सहयोग मिलेगा.

मकर (Capricorn)

आज का दिन आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने का है. अनावश्यक खर्चों से बचें. कामकाज में अड़चनें आ सकती हैं, लेकिन धैर्य से सब संभल जाएगा. सेहत पर ध्यान दें.

कुम्भ (Aquarius)

कुम्भ राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह और प्रगति का है. नए लोगों से मुलाकात लाभकारी होगी. नौकरी और व्यवसाय में नए अवसर मिलेंगे. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा.

मीन (Pisces)

आज आपका दिन अच्छा रहेगा. मन की इच्छा पूरी हो सकती है. पढ़ाई और करियर में सफलता मिलेगी. परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. मानसिक शांति और संतोष का अनुभव होगा.

Also Follow Bharat Express on Instagram 

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

7 minutes ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

51 minutes ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

1 hour ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

1 hour ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

1 hour ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

2 hours ago