Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Aaj Ka Panchang 07 December 2025: संकष्टी चतुर्थी व्रत आज, शुभ योगों से भरा रहेगा दिन, जानें पूजा मुहूर्त, तिथि, नक्षत्र और योग

आज 07 दिसंबर 2025 को संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है. रविवार के दिन कई शुभ योग बन रहे हैं, जिनके कारण पूजा-पाठ और नए कार्यों के लिए समय अनुकूल होगा. यहां पढ़ें आज का पंचांग, तिथि, नक्षत्र, योग, मुहूर्त और राहुकाल की पूरी जानकारी.

Aaj Ka Panchang

Aaj Ka Panchang 07 December 2025: पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि के साथ आज का रविवार कई ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण संयोग लेकर आया है. इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत रखा जा रहा है, जिसे गणेशजी की कृपा पाने के लिए विशेष माना जाता है. इस बार यह अखुरथ संकष्टी पड़ रही है, जिसकी मान्यता और भी बढ़ जाती है.

इसके साथ ही आज शनि और बुध ग्रह 120 डिग्री पर रहेंगे, जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है. ज्योतिष के अनुसार यह योग कार्यों में प्रगति और सकारात्मक परिणाम देने वाला माना जाता है.

दिन भर के प्रमुख मुहूर्त और ग्रहस्थिति

जो लोग शुभ समय में अपने महत्वपूर्ण कार्य करना चाहते हैं, उनके लिए आज का अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11:51 बजे से 12:33 बजे तक रहेगा. वहीं अमृत काल रात 1:59 बजे शुरू होकर सुबह 3:27 बजे तक चलने वाला है. सुबह का ब्रह्म मुहूर्त 5:24 से 6:12 बजे तक आध्यात्मिक कार्यों के लिए उत्तम माना गया है.

सूर्योदय सुबह 7:00 बजे हुआ, जबकि सूर्यास्त शाम 5:24 बजे होगा. चंद्रमा दिन का अधिकांश समय मिथुन राशि में रहेगा और रात 10:39 बजे के बाद कर्क राशि में प्रवेश करेगा. चंद्रोदय शाम 7:53 बजे और चंद्रास्त सुबह 9:31 बजे होगा.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 07 December 2025: रविवार लेकर आया शुभ योग; 3 राशियों को मिलेगा धन लाभ, कुछ को होगा नुकसान

तिथि, नक्षत्र और योग

तृतीया तिथि शाम 6:27 बजे तक रहेगी, जिसके बाद चतुर्थी आरंभ हो जाएगी. नक्षत्र की बात करें तो पुनर्वसु नक्षत्र आज सुबह 6:13 बजे से रात 12:34 बजे तक प्रभावी रहेगा. योगों में पहले शुक्ल योग रात 8:07 बजे तक चलेगा, जिसके बाद ब्रह्म योग आरंभ होगा.

करण क्रम में वणिज करण सुबह 7:53 बजे तक और उसके बाद विस्टि करण शाम 6:27 बजे तक रहेगा.

राहुकाल और अशुभ समय

आज का राहुकाल दोपहर 4:06 से शाम 5:24 बजे तक रहेगा, जिसे पारंपरिक रूप से अशुभ माना जाता है. इसके अलावा दुष्टमुहूर्त, कुलिक, कंटक और अन्य अशुभ समय भी दिन में अलग-अलग अंतराल पर पड़ेंगे. यमगण्ड दोपहर 12:12 से 1:30 बजे के बीच और गुलिक काल दोपहर 2:48 से 4:06 बजे तक रहेगा. आज दिशा शूल पश्चिम दिशा में है, इसलिए उस ओर यात्रा करने में सावधानी बेहतर मानी जाती है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital