मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal Shardiya Navratri: आज 11 अक्टूबर 2026 शारदीय नवरात्र के पहले दिन ग्रह-नक्षत्रों का बहुत ही शानदार संयोग बन रहा है. आज लक्ष्मीनारायण योग और मालव्य योग जैसे शक्तिशाली योगों के प्रभाव से सिंह, धनु, कुंभ और वृषभ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. फैशन, आभूषण और लक्जरी आइटम्स के कारोबारियों को बंपर मुनाफा होगा, तो वहीं नौकरीपेशा लोगों को आकर्षक पैकेज और नए ऑफर्स मिलेंगे.
हालांकि, कर्क और मीन राशि के जातकों को आज थोड़ा संभलकर चलने की सख्त जरूरत है. भविष्यवक्ता के अनुसार जानिए 12 राशियों का संपूर्ण भविष्यफल.
मेष राशि के जातकों का समय परिवार के साथ मनोरंजन और शॉपिंग में बीतेगा, व्यावसायिक लाभ से स्थिति मजबूत होगी. वृषभ राशि वालों के लिए राजनीतिक संपर्कों से कोई बड़ा कमर्शियल ऑर्डर हाथ लग सकता है, जिससे कारोबार में तगड़ा उछाल आएगा. मिथुन राशि के जातकों को व्यस्तता के बावजूद व्यापार में जबरदस्त मुनाफा हाथ लगेगा और सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा.विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें
कर्क राशि के जातकों को पारिवारिक कारणों से यात्रा टालनी पड़ सकती है, गैर-जरूरी खर्चों और मानसिक तनाव से दूर रहें. कन्या राशि के जातकों को इंटीरियर और डिजाइनिंग के काम में बेहतरीन नतीजे मिलेंगे और कार्यों की योजनाएं सफल होंगी.
सिंह राशि की बंपर चांदी: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद शानदार है. फैशन, कॉस्मेटिक्स, आभूषण और लक्जरी आइटम्स का काम करने वालों को बंपर प्रॉफिट होगा. मीटिंग्स में आपके व्यक्तित्व का दबदबा रहेगा और अधिकारियों की कृपा से नई जिम्मेदारियां मिलेंगी.
तुला राशि के जातकों की राशि में चंद्रमा होने से धन और सुख-साधनों में भारी वृद्धि होगी, जीवनसाथी के साथ शॉपिंग का प्लान बनेगा. वृश्चिक राशि वालों को ऑनलाइन कार्यों और प्रॉपर्टी के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतनी होगी.
धनु राशि की तरक्की: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन (Aaj Ka Rashifal) बहुत बड़ा खुशखबरी लेकर आया है. यदि आप जॉब स्विच करना चाहते हैं, तो किसी प्रतिष्ठित कंपनी से आकर्षक पैकेज का बड़ा ऑफर मिल सकता है, जिससे घर में जश्न का माहौल रहेगा.विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें
मकर राशि के जातकों के अटके कार्य गति पकड़ेंगे और पैतृक कारोबार में बड़े भाई का पूरा सहयोग मिलेगा. कुंभ राशि के खुदरा और थोक व्यापारियों के लिए यह दिन रिकॉर्ड तोड़ बिक्री वाला साबित होगा, त्योहारी सीजन के चलते धन का भरपूर आगमन होगा.
मीन राशि को संकट का अलर्ट: मीन राशि के जातकों को सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से दूर रहना चाहिए. वैवाहिक जीवन में कुछ गलतफहमियां आ सकती हैं, इसलिए भावुकता में आकर कोई भी बड़ा फैसला न लें और अपनी वाणी पर पूरा नियंत्रण रखें.
आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 11 october 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के हमले और 12 लोगों की मौत का दावा किया…
Aaj Ka Panchang: 11 अक्टूबर 2026, रविवार से शारदीय नवरात्र की शुरुआत हो रही है.…
एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…
मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…
एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…
PM MODI CHENNAI VISIT ON 11 OCTOBER: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 अक्टूबर को तमिलनाडु के…