Aaj Ka Rashifal 13 Jan 2026
Aaj Ka Rashifal 13 Jan 2026: मंगलवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद उथल-पुथल और संभावनाओं से भरा है. आज देशभर में लोहड़ी का पर्व मनाया जा रहा है, वहीं ब्रह्मांड में शुक्र ग्रह मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं. चंद्रमा दिन-रात तुला राशि में रहेंगे. ग्रहों का यह ‘सुनफा’ और ‘वेशी’ योग कई राशियों के जीवन में बड़े बदलाव लाने वाला है. आज का दिन मंगल ग्रह के प्रभाव और हनुमान जी की कृपा से संचालित होगा, जो साहस और ऊर्जा का कारक है.
सावधानी और बंपर लाभ के संकेत मेष, वृषभ और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रूप से ‘बंपर लाभ’ लेकर आया है. करियर में नई ऊंचाइयां और धन की वर्षा के संकेत हैं. हालांकि, कुंभ और वृश्चिक राशि के जातकों को संभलकर रहने की चेतावनी दी गई है. राहु और केतु का प्रभाव कुछ गलत फैसले करवा सकता है, जिससे आर्थिक नुकसान संभव है. आज की भविष्यवाणी न केवल आपके आर्थिक पक्ष को उजागर करेगी, बल्कि प्रेम जीवन और स्वास्थ्य से जुड़े गहरे राज भी खोलेगी.
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन आत्मविश्वास और साहस से भरा रहेगा. लोहड़ी के शुभ अवसर पर कमाई अच्छी होगी और सुख-साधनों में वृद्धि होगी. कार्यक्षेत्र में विपरीत लिंगी सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. जो लोग पार्लर या श्रृंगार का काम करते हैं, उनकी चांदी है. वाहन सुख मिलने का भी प्रबल योग है. हालांकि, स्वास्थ्य के मामले में घुटने और पैरों की तकलीफ बढ़ सकती है. परिवार और ससुराल पक्ष से लाभ मिलेगा.
वृषभ राशि वालों के लिए आज भाग्य का सितारा बुलंदी पर है. राशि स्वामी शुक्र के भाग्य भाव में होने से एक से अधिक स्रोतों से धन आएगा. व्यापारियों को ग्राहकों से अच्छा लाभ मिलेगा और स्थिरता बनी रहेगी. हालांकि, सुख-साधनों की चाहत में खर्च भी अधिक होगा. शिक्षा और प्रतियोगिता में छात्रों का प्रदर्शन शानदार रहेगा. लव लाइफ बेहतरीन रहेगी, लेकिन विरोधियों से सतर्क रहें. ज्यादा तेल-मसाले वाले भोजन से परहेज करें.
मिथुन राशि के लिए दिन का पहला भाग उपलब्धियों भरा रहेगा. आपकी बुद्धिमत्ता और संवाद कौशल से वरिष्ठ अधिकारी प्रभावित होंगे. मीडिया और लेखन से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा. दिन के दूसरे भाग में कुछ आर्थिक लेनदेन निपटाने पड़ सकते हैं. संतान पर खर्च होगा. माता-पिता का स्नेह मिलेगा. वाहन चलाते समय सावधानी बरतें और जोखिम वाले कामों से दूर रहें. कोई अधूरी चाहत आज पूरी हो सकती है.
कर्क राशि के जातकों पर आज काम का अतिरिक्त दबाव रह सकता है. किसी सहकर्मी का काम भी आपको करना पड़ सकता है. भावनात्मक स्थिरता बनाए रखें, क्योंकि दिन के दूसरे भाग में अचानक परेशानी आ सकती है. आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें, विरोधी आपकी कमी का फायदा उठा सकते हैं. पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं. स्वास्थ्य के लिहाज से बीपी और सिरदर्द की समस्या हो सकती है, इसलिए योग का सहारा लें.
सिंह राशि वालों के लिए आज सफलता का दिन है. अपनी कूटनीति से आप कठिन काम भी आसानी से कर लेंगे. कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलने की अच्छी संभावना है. विदेशी क्षेत्र से जुड़े कामों में लाभ होगा. नौकरी में मान-सम्मान और नई जिम्मेदारी मिल सकती है. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. किसी पुराने विवाद के सामने आने से थोड़ी परेशानी हो सकती है, लेकिन आप सुलझा लेंगे. बीपी के मरीज अपनी दवाई समय पर लें.
कन्या राशि के जातकों को आज तकनीकी क्षेत्र में विशेष फायदा मिलेगा. दिन के पहले भाग में आर्थिक लाभ होगा और कार्यक्षेत्र में स्थिति अनुकूल रहेगी. कोई पुराना मित्र या सहकर्मी आपकी मदद करेगा. ननिहाल पक्ष (मामा-मौसी) से लाभ मिल सकता है. दिन के दूसरे भाग में जीवनसाथी के साथ मतभेद हो सकता है, इसलिए संयम बरतें. वाहन संभलकर चलाएं, सिरदर्द की शिकायत हो सकती है. कहीं से आकस्मिक धन प्राप्ति के योग भी हैं.
तुला राशि वालों के लिए आज का दिन ‘महालक्ष्मी’ जैसा संयोग लेकर आया है. शुक्र के सुख भाव में होने से घर में विलासिता की चीजें बढ़ेंगी. लव लाइफ में प्रेमी से उपहार मिल सकता है. नौकरी में विपरीत लिंगी सहकर्मियों का साथ मिलेगा. खोई हुई वस्तु वापस मिल सकती है. आप दोस्तों और परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताएंगे. निवेश के लिए दिन अच्छा है, जिससे आगामी समय में लाभ होगा. स्वास्थ्य ऊर्जावान रहेगा.
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला और सतर्कता भरा है. शेयर बाजार और सट्टेबाजी से पूरी तरह दूरी बनाकर रखें, अन्यथा नुकसान तय है. मानसिक भटकाव के कारण नौकरी में मन कम लगेगा. वाहन खराब होने से खर्च बढ़ सकता है. उदर और पित्त संबंधी रोग परेशान कर सकते हैं. हालांकि, बड़े भाई और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा. आवेश में आकर कोई भी फैसला न लें.
धनु राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ है. आपकी प्रबंधन क्षमता का लोहा माना जाएगा. बिजली के उपकरण, किराना या सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा. नौकरी में काम सुचारू रूप से चलेगा. पारिवारिक जीवन में बड़ों का आशीर्वाद और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और कोर्ट केस में आज निराशा हाथ लग सकती है, इसलिए सावधानी रखें. क्रोध पर काबू रखें.
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद और रोमांटिक रहेगा. शुक्र का आपकी राशि में प्रवेश लव लाइफ में बहार लाएगा. पार्लर, गारमेंट्स और वाहन कारोबारियों को जबरदस्त मुनाफा होगा. तकनीकी कार्यों में भी सफलता मिलेगी. घर में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे. शाम का समय परिवार के साथ बीतेगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन शुगर के मरीज खानपान में लापरवाही न करें. बड़े निर्णय आज सफल होंगे.
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन मानसिक तनाव वाला हो सकता है. सिर पर बैठे राहु गलत निर्णय करवा सकते हैं, इसलिए शेयर-सट्टा और रिस्की निवेश से दूर रहें. प्रॉपर्टी के काम में सतर्कता बरतें. हालांकि, विदेशी संपर्कों और राजनीति से जुड़े लोगों को फायदा हो सकता है. घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा. पेट संबंधी समस्या हो सकती है, इसलिए बाहरी खाने से बचें. धार्मिक आयोजन हो सकता है.
मीन राशि के जातकों के लिए दिन सामान्य रूप से अच्छा है, लेकिन बाद में चुनौतियां आ सकती हैं. पैतृक संपत्ति से लाभ का योग है. लव लाइफ में प्रेमी का सहयोग मिलेगा. नौकरी में दिन के दूसरे भाग में काम का बोझ बढ़ने से तनाव हो सकता है. पुराने विवादों से दूर रहें. छात्रों के लिए दिन सफल रहेगा. सिरदर्द और सुस्ती महसूस हो सकती है, लेकिन सेहत कुल मिलाकर ठीक रहेगी.
आपने का आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 13 Jan 2026) पढ़ लिया. अब धर्म और आध्यात्म से जुड़ी अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें.
13 जनवरी 2026 का राशिफल स्पष्ट करता है कि लोहड़ी और शुक्र का गोचर वृषभ, मकर और मेष राशि वालों के लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है. वहीं, कुंभ और वृश्चिक राशि वालों को वित्तीय मामलों और सेहत को लेकर अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है. मंगलवार होने के कारण हनुमान जी की उपासना और लाल वस्तुओं का दान आज सभी संकटों को काटने में सहायक होगा.
उज्जैन में सिंहस्थ 2028 की तैयारियों के बीच देर रात शाही मस्जिद को तोड़े जाने…
Delhi News: दिल्ली में चुनाव का माहौल तो है, लेकिन इस बार मुकाबला नेताओं में…
Mushtaq Khan Funeral: मुश्ताक खान के अंतिम संस्कार में बड़े बॉलीवुड सितारों की गैरमौजूदगी पर…
Tej Pratap Yadav on Swara Bhasker: रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ में स्वरा भास्कर और…
Amitabh Bachchan Bull Painting: अमिताभ बच्चन के जलसा के लिविंग रूम में लगी विशाल बुल…
Russia Ukraine War: रूस के साथ जारी युद्ध के बीच यूक्रेन ने 'रोबोट आर्मी' कार्यक्रम…