आज के राशिफल में महायोग का असर
Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: आज 20 नवंबर 2025, गुरुवार है. वहीं आज आज स्नानदान अमावस्या भी है. ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण आज का दिन कुछ राशियों के लिए अत्यंत शुभ, जबकि कुछ को आय में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. चंद्रमा आज पूरे दिन अपनी नीच राशि वृश्चिक में गोचर करेंगे, जहां पहले से ही सूर्य, बुध और मंगल विराजमान हैं, जिससे चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. हालांकि, नीच भंग राजयोग भी बनेगा, जो चंद्र मंगल योग के साथ मिलकर कई राशियों के लिए प्रेम, धन और व्यापार में उत्तम फलदायक रहेगा.
आज के रोज चंद्रमा दिन रात वृश्चिक राशि में रहने वाले हैं. वृश्चिक राशि में (चतुर्ग्रही योग) बन रहा है. क्योंकि, चंद्रमा (पूरे दिन), सूर्य, बुध, मंगल कुछ समय के लिए राशि में हैं. वहीं गुरु कर्क राशि में, शुक्र तुला राशि में, केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, शनि मीन राशि में है. अब पढ़ें मेष से मीन राशि तक का पूरा दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) और जानें कि आपका दिन कैसा रहने वाला है.
आज का दिन आपके लिए तरक्की की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आपको अपने कामों को लेकर थोड़ा धैर्य और संयम दिखाने की आवश्यकता है.
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए बढ़िया रहने वाला है. बिजनेस में कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जो उनको काम को लेकर कुछ नया टिप्स देंगे.
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है. आपकी किसी बात को लेकर माताजी आपसे नाराज हो सकती हैं, यदि ऐसा हो, तो आप उन्हें मनाने की पूरी कोशिश करें.
आज आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा और आपको आज बिजनेस के किसी काम को लेकर कहीं बाहर जाना पड़ सकता है.
आज आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा और आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिल सकती है.
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है. जीवनसाथी से आपकी किसी बात को लेकर खटपट हो सकती है.
आज आप अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति पर अच्छा खासा धन खर्चा करेंगे, लेकिन बेफिजूल का खर्च भी आपकी टेंशनों को बढ़ाएंगे.
आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कोई काम करने के लिए रहेगा. आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचाना को कहा.
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर आगे बढ़ने के लिए रहेगा. आप अपने कामों को कल पर टालने की कोशिश करेंगे.
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। दोस्तों के साथ किसी पिकनिक आदि पर जाने की योजना बना सकते हैं.
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है. आपका कोई नया घर खरीदने की इच्छा पूरी होगी.
आज आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी और किसी छोड़ी हुई नौकरी से भी बुलवा आ सकता है.
आज के राशिफल (Today Rashifal) के अलावा आज का पंचांग पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
दैनिक राशिफल पढ़कर आप यह समझ पाते हैं कि आज ग्रहों की चाल आपके पक्ष में है या नहीं. दिन में आने वाली चुनौतियों या अवसरों के लिए आप पहले से तैयार हो सकते हैं. हालांकि, हम यहां आपको पंचांग, प्रवचन और अन्य माध्यमों से प्राप्त जानकारी के आधार पर राशिफल बताते हैं. भारत एक्सप्रेस इसकी नैतिक पुष्टि नहीं करता है.
Saroj Kanwar Jaipur first woman Deputy Mayor: भाजपा की सरोज कंवर जयपुर नगर निगम की…
Pandu Pindara Dham Jind Pind Daan: हरियाणा के जींद स्थित पाण्डु पिंडारा धाम में पितृपक्ष…
Prachi Chaudhary Asian Games 2026 bronze: एशियन गेम्स 2026 में प्राची चौधरी ने महिलाओं की…
दुर्गा पूजा से ठीक पहले भारत और बांग्लादेश के बीच हिल्सा मछली को लेकर नया…
Meghankar Tirtha Pitru Paksha Shradh: महाराष्ट्र के खामगांव स्थित मेघंकर तीर्थ पर पितृपक्ष में पिंडदान…
US Guam paracetamol mice invasive snakes: गुआम में 30 लाख आक्रामक भूरे सांपों को खत्म…