मेष से मीन तक जानें 12 राशियों का हाल
Aaj Ka Rashifal: 6 अक्टूबर 2026, मंगलवार का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के लिहाज से सभी 12 राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है. बता दें कि आज इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है.
वहीं हनुमान जी की विशेष कृपा से मेष, मिथुन, मकर और मीन राशि के जातकों को रुका हुआ पैसा वापस मिलने, सरकारी कार्यों में सफलता और करियर में पदोन्नति के मजबूत योग हैं.
मेष राशि के जातकों को साध्य योग के प्रभाव से रुके हुए कार्यों में गति मिलेगी, अटका धन वापस आएगा और प्रमोशन के रास्ते खुलेंगे. वृषभ राशि वालों के व्यापार विस्तार की योजनाएं सफल होंगी, संपत्ति से जुड़े मामलों में फायदा होगा और बचत बढ़ेगी. मिथुन राशि के जातकों को नए व्यापारिक सौदों से बड़ा धन लाभ होगा, सरकारी कामों में सफलता मिलेगी और अविवाहितों के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है. विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें
कर्क राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मेहनत का शुभ फल मिलेगा, लेकिन बजट देखकर ही खर्च करें. सिंह राशि वालों को टीम वर्क से बड़ी सफलता मिलेगी, आईटी और मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोगों को अधिकारियों से भरपूर तारीफ और मान-सम्मान मिलेगा. कन्या राशि के जातकों को व्यापार में बंपर मुनाफा होगा, वरिष्ठों के सहयोग से नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और बचत में बढ़ोतरी होगी. विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें
तुला राशि के जातकों के पुरानी गलतफहमियां दूर होने से पारिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी, हालांकि जल्दबाजी में नया काम शुरू न करें. वृश्चिक राशि वालों को वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा, जिससे आय में वृद्धि होगी और सोचे हुए काम पूरे होंगे. धनु राशि के जातकों को नए सौदों और संपर्कों से लाभ होगा, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी. विस्तृत राशिफल जानने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढ़ें: पुरी धाम में दिखा दुर्लभ नजारा, जगन्नाथ मंदिर के नीलचक्र से बिखरी चंद्रमा की चांदनी
मकर राशि के जातकों को दोपहर के बाद भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, सरकारी व प्रशासनिक कार्यों में सफलता से बैंक बैलेंस बढ़ेगा. कुंभ राशि वाले अपनी मेहनत के दम पर प्रोजेक्ट्स पूरे करेंगे और करियर में नए लाभदायक संपर्क बनेंगे. मीन राशि के जातकों को साध्य योग से प्रॉपर्टी और निवेश में बड़ा मुनाफा होगा, आय के नए स्रोत बनेंगे और घर में शुभ समाचार मिलेगा.
आपने आज का राशिफल (Aaj Ka Rashifal 6 october 2026) पढ़ लिया है. धर्म, ज्योतिष और अध्यात्म से जुड़ी अन्य सभी प्रामाणिक खबरों के लिए यहाँ क्लिक करें.
Aaj Ka Panchang 6 october 2026: आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि यानी…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन करियर और…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने प्रयासों से लाभ…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि वालों के लिए आज करियर में नए अवसर और…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi: कर्क राशि वालों के लिए आज गजकेसरी योग का प्रभाव…
Singh Rashi Aaj Ka Rashifal: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन समझदारी और…