Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: नवरात्र के पंचांग के अनुसार, आज शारदीय नवरात्र 2025 का सातवां दिन है और आज मां के महागौरी रूप की पूजा होगी. दरअसल, इस बार नवरात्र में 9 नहीं बल्कि 10 दिन हैं. नवरात्र के बीच में चतुर्थी की तिथि का दोहराव होने की वजह से आज यानी 30 सितंबर को नवरात्र का नौवा दिन होने के बावजूद इसे आठवे दिन के रूप में लिया जाएगा. लेकिन देवी के आठवें स्वरूप मां महागौरी की पूजा की जाएगी.
महागौरी की उनकी चार भुजाएं हैं. मां का वाहन वृषभ है. उनका ऊपर का दाहिना हाथ अभय मुद्रा वहीं नीचे वाले दाहिने हाथ में त्रिशूल है. बाएं हाथ में डमरू और नीचे का बांया हाथ वर मुद्रा है. मां के वस्त्र एवं आभूषण श्वेत हैं. इसलिए वो महागौरी कहलाती हैं.
मां महागौरी का मंत्र:
ॐ देवी महागौर्यै नमः
श्वेते वृषेसमारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः. महागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥
ये भी पढ़ें: Aaj Navratri Ka Kaun Sa Din Hai: आज नवरात्रि का सातवां दिन है या आठवा दिन? जानें आज किस देवी के स्वरूप की पूजा है शुभ
सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ-सुथरे वस्त्र पहनें.
पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध करें और मां महागौरी की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें.
घी का दीपक जलाएं और मां को रोली, चंदन, अक्षत, धूप और पीले फूल अर्पित करें.
मां को नारियल, पूड़ी, चना और हलवे का भोग लगाएं.
दुर्गा सप्तशती का पाठ करें और मां की आरती करें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…