आस्था

Delhi: आचार्य लोकेश मुनि और धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने किया हिंदू एकता पदयात्रा का शुभारंभ, शांति-सद्भाव का देंगे संदेश

Acharya Lokesh Muni’s Peace Initiative: जैन आचार्य लोकेश मुनि और बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संयुक्त रूप से सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का शुभारंभ किया. यह यात्रा भारत की हिंदू एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से शुरू की गई. दिल्ली के महामंडलेश्वर नारायण गिरी की मौजूदगी में दोनों धर्माचार्यों ने हिंदू समाज को एकजुट करने का संदेश दिया. आचार्य लोकेश मुनि ने कहा कि यह यात्रा समाज में शांति, अहिंसा और सनातन संस्कृति को बढ़ावा देगी.

हिंदू समाज की एकता का संदेश

इस अवसर युवा कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री ने पर हिंदू समाज के बीच एकता और सेवा को सबसे बड़ा धर्म बताया. उन्होंने कहा कि संतों के बीच मतभेद समाज के लिए हानिकारक हैं, इसलिए सभी को शांति और समझदारी से काम लेना चाहिए. आचार्य लोकेश मुनि ने अपने उद्बोधन में बताया कि यह यात्रा देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर हिंदू एकता को मजबूत करेगी. दोनों धर्माचार्यों ने संत समाज को एकजुट होकर समाज सेवा में आगे बढ़ने का आह्वान किया. कार्यक्रम में सैकड़ों संतों और श्रद्धालुओं ने भाग लिया.

दिल्ली से वृंदावन तक पवित्र यात्रा

यह पदयात्रा दिल्ली से शुरू होकर वृंदावन तक जाएगी, जहां विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा. आचार्य लोकेश मुनि ने बताया कि इस यात्रा में युवाओं को अहिंसा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा. धीरेंद्र शास्त्री ने संतों के बीच चल रहे विवादों पर चिंता जताई और समाज में सकारात्मक ऊर्जा फैलाने का आह्वान किया. इस दौरान दोनों ने एक-दूसरे को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया, जो इस एकता का प्रतीक बना.

समाज में आएंगे सकारात्मक बदलाव

इस पदयात्रा से हिंदू समाज में नई आशा जागेगी. आचार्य लोकेश मुनि के अहिंसा और शांति के संदेश के साथ धीरेंद्र शास्त्री की सेवा और श्रद्धा की बातें समाज को नई दिशा दे रही हैं. दोनों ने संयुक्त रूप से यह संकल्प लिया कि वे देश भर में हिंदू एकता और सनातन संस्कृति को मजबूत करने के लिए काम करेंगे. श्रद्धालुओं ने इस पहल का जोरदार स्वागत किया और इसे भविष्य में बड़े बदलाव का आधार माना.

यह भी पढ़िए: Acharya Lokesh Muni की अमेरिका-कनाडा यात्रा में महावीर का अंहिसा संदेश, गूंजा भारत की आत्मा का स्वर

Bharat Express Desk

Recent Posts

आज का पंचांग: आश्विन कृष्ण सप्तमी आज, जानें कब है अभिजीत मुहूर्त और राहुकाल?

Aaj Ka Panchang 3 October 2026: आज आश्विन कृष्ण सप्तमी तिथि है. जानें अभिजीत मुहूर्त,…

14 minutes ago

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

2 hours ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

2 hours ago