आस्था

क्यों खास है ग्वालियर का अचलेश्वर मंदिर? महाशिवरात्रि पर जानिए पावन कथा

ग्वालियर में महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 15 फरवरी को पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा. शहर के प्रसिद्ध अचलेश्वर मंदिर में भव्य तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. रंग-बिरंगी रोशनी, विशेष पूजन-अर्चन और रुद्राभिषेक के साथ हजारों श्रद्धालुओं के आगमन की तैयारियां की जा रही हैं.

मनोज चौबे/ग्वालियर: ग्वालियर में अचलेश्वर मंदिर का इतिहास लगभग 750 वर्ष पुराना माना जाता है और यहां स्थापित अचल शिवलिंग को बेहद चमत्कारी माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार शिवलिंग को हटाने के कई प्रयास असफल रहे, जिसके बाद इसे ‘अचलेश्वर’ नाम मिला. महाशिवरात्रि के अवसर पर मंदिर में विशेष रुद्राभिषेक, पाद्य पूजन, भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. प्रशासन और मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं. महाशिवरात्रि पर ग्वालियर में आस्था और भक्ति का विशेष उत्साह देखने को मिलेगा.

अचलेश्वर मंदिर का इतिहास

अचलेश्वर मंदिर का इतिहास लगभग 750 वर्ष पुराना माना जाता है. पौराणिक कथा के अनुसार तत्कालीन राजा को पीपल के पेड़ के नीचे शिवलिंग की अद्भुत शक्ति का आभास हुआ. शिवलिंग को हटाने के प्रयास कई बार असफल रहे, हाथियों और लोहे की जंजीरों का प्रयोग भी विफल रहा. भगवान शिव ने राजा को स्वप्न में दर्शन देकर अपनी अचल प्रकृति के कारण इसे यहीं स्थापित रहने का आदेश दिया. तभी से इसे ‘अचलेश्वर’ के नाम से जाना जाता है. आज भी शिवलिंग पर जंजीरों के निशान देखे जा सकते हैं.

महाशिवरात्रि पर सुरक्षा और व्यवस्थाएं

इस बार महाशिवरात्रि पर शहर के प्रमुख शिवालयों जैसे कोटेश्वर मंदिर, गुप्तेश्वर मंदिर, मार्कंडेश्वर मंदिर सहित अन्य मंदिरों में विशेष तैयारियां की जा रही हैं. अचलेश्वर मंदिर को रंग-बिरंगी रोशनी और विद्युत सज्जा से सजाया गया है. मंदिर में पाद्य पूजन, विशेष श्रृंगार, रुद्राभिषेक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे. महाशिवरात्रि के दिन हजारों श्रद्धालु अचलेश्वर महादेव के दर्शन के लिए पहुंचेंगे.

साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए 14 फरवरी की रात से ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मंदिर परिसर में तैनात रहेंगे. मंदिर प्रबंध समिति द्वारा लगभग 90 वालंटियर लगाए गए हैं, जो व्यवस्थाओं को संभालेंगे और दर्शन सुचारू रूप से सुनिश्चित करेंगे.

यह भी पढ़े:तमन्ना को मिला अमन: भोलेनाथ ने कराई मुस्लिम महिला की लव मैरिज, अब महाशिवरात्रि करती हैं घोर साधना

-भारत एक्सप्रेस

Edited By: Shubhra Rai (Intern)

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

देश को अस्थिर करने के नापाक मंसूबे नहीं होने देंगे कामयाब, राहुल गांधी और CJP पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन

Nitin Nabin: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने आरोप लगाए हैं…

5 minutes ago

पुलिस आई डिटेन करने…गांववालों ने उल्टा उन्हीं को किया अरेस्ट, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को लेकर आया मजेदार VIDEO

Haryana Viral Video: कहते हैं कि पुलिस को देखकर अच्छे-अच्छों की हालत खराब हो जाती…

15 minutes ago

भारतीय मूल की नवी पिल्ले ने मारी बाजी, रह गए ट्रंप! नोबेल के लिए फड़फड़ा रहे US प्रेसीडेंट ने कैसे रोया दुखड़ा?

डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार न मिलने पर नाराजगी जताई और पुरस्कार चयन प्रक्रिया…

47 minutes ago

CJP के संस्थापक अभिजीत दिपके की दादी का निधन, उम्र संबंधी बीमारियों के कारण खराब चल रही थी तबीयत

महाराष्ट्र के हिंगोली से बड़ी खबर सामने आ रही है. कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के…

1 hour ago