आस्था

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: इस नवरात्रि और दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर अदाणी पोर्टफोलियो के हिस्से ‘अदाणी सीमेंट’ ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जिसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है. मध्य प्रदेश स्थित अपने केमोर (Kymore) प्लांट में अदाणी सीमेंट ने अंबुजा और एसीसी की 15,000 सीमेंट की बोरियों का उपयोग करके 70 फीट ऊंची मां दुर्गा की एक विहंगम और भव्य आकाशीय (Aerial) आकृति बनाई है. आस्था और सामूहिक मेहनत का यह अनूठा मेल लोगों का दिल जीत रहा है.

नवरात्रि 2026 के अवसर पर अदाणी सीमेंट (अंबुजा और एसीसी) ने मध्य प्रदेश के केमोर स्थित प्लांट में 15,000 सीमेंट की बोरियों से 70 फीट ऊंची मां दुर्गा की आकाशीय (Aerial) आकृति बनाकर एक अनोखा रिकॉर्ड बनाया है. ‘जहां विश्वास, वहां शक्ति’ कैंपेन के तहत बनी इस कलाकृति में 750 टन सीमेंट का उपयोग हुआ है और इसे 12,600 घंटों की सामूहिक मेहनत से तैयार किया गया है.

‘जहां विश्वास, वहां शक्ति’- अदाणी सीमेंट का अनोखा प्रयोग

अदाणी सीमेंट ने अपने इस विशेष त्यौहारी कैंपेन का नाम ‘जहां विश्वास, वहां शक्ति’ रखा है. यह 70×70 फीट के एक बहुत बड़े कैनवास पर उकेरी गई आकाशीय कलाकृति है. इसे तैयार करने में अंबुजा सीमेंट और एसीसी सीमेंट की लगभग 15,000 बोरियों यानी कुल 750 टन सीमेंट का इस्तेमाल किया गया है. यह पहल आस्था और सामूहिक संकल्प की एक अनूठी मिसाल बनकर सामने आई है.

12,600 घंटों की कड़ी मेहनत से साकार हुआ सपना

इस विशालकाय रूप को तैयार करना कोई आसान काम नहीं था. अदाणी सीमेंट के कर्मचारियों और कारीगरों ने मिलकर लगभग 12,600 मैन-आवर्स (मानव घंटे) की कड़ी मेहनत की. सीमेंट की एक-एक बोरी को इतनी बारीकी और सतर्कता से सजाया गया कि हवा से देखने (Aerial View) पर मां दुर्गा का मुकुट, आंखें, दसों भुजाएं और उनका अलौकिक रूप साफ़-साफ़ झलक उठता है. जमीन से देखने पर जहां ये केवल सीमेंट की बोरियां दिखती हैं, वहीं आसमान से इनका विहंगम दृश्य देखते ही बनता है.

विश्वास और शक्ति का ऐतिहासिक संगम

यह कैंपेन अदाणी सीमेंट के दो प्रमुख ब्रांड्स के मूल्यों को एक साथ लाता है. अंबुजा सीमेंट का वादा ‘शक्ति’ से जुड़ा है, तो वहीं एसीसी सीमेंट के 9 दशकों की पुरानी साख ‘विश्वास’ की प्रतीक है. रक्षा और सामर्थ्य की देवी मां दुर्गा का यह रूप विश्वास, भक्ति और सामूहिक परिश्रम को एक साथ जोड़ने का केंद्र बिंदु बना है.

डिजिटल फिल्म में कैद हुआ निर्माण का सफर

अदाणी सीमेंट ने इस पूरी कलाकृति के बनने की प्रक्रिया और इसके अंतिम ड्रोन/एरियल व्यू को एक डिजिटल फिल्म के रूप में शूट किया है. इसे सोशल मीडिया और अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जारी किया जा रहा है. कंपनी का मकसद इस पहल के जरिए घरों और देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत बनाने वाले सीमेंट के सफर को आस्था और भरोसे के पर्व से जोड़ना है.

यह भी पढ़ें-शारदीय नवरात्र की धूम: बिहार से लेकर अयोध्या और माता वैष्णो देवी के दरबार तक उमड़ी भक्तों की भारी भीड़

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

डोनाल्ड ट्रंप का जेलेंस्की पर बड़ा हमला, जानिए क्यों बोल पड़े कि यूक्रेन को अब नया राष्ट्रपति चुनना पड़ेगा?

Donald Trump Zelensky War: रूस-अमेरिका डीजल डील की आलोचना से बौखलाए डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी…

16 seconds ago

सीएम योगी के खिलाफ अयोध्या से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव? ओपी राजभर ने दी चुनौती

UP Elections 2027: यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले अयोध्या सीट पर सियासत तेज हो…

4 minutes ago

रात में कूड़ा फेंककर भाग रहा था शख्स, CCTV के माइक से आई ऐसी आवाज- युवक जमीन से उठाने लगा कचरा

Greater Noida Viral Video: ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर…

18 minutes ago

अघोषित इमरजेंसी या तानाशाही? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्रीय गृह सचिव और दिल्ली पुलिस कमिश्नर से क्यों मांगा जवाब?

Supreme Court: प्रदर्शन और आवाजाही रोकने पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए केंद्रीय…

18 minutes ago

‘सदैव मां का आशीर्वाद बना रहे…’, शारदीय नवरात्र के पहले दिन पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शारदीय नवरात्र के पहले दिन देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए मां…

19 minutes ago

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

33 minutes ago