आस्था

Ahoi Ashtami Katha: अहोई अष्टमी की कहानी के बिना अधूरा है संतान की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए रखा व्रत, यहां पढ़ें पूरी कथा

Ahoi Ashtami Katha: अहोई अष्टमी का व्रत मुख्य रूप से महिलाएं अपनी संतान की लंबी उम्र और घर की समृद्धि के लिए करती हैं. इस दिन अहोई माता की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है. साथ ही व्रत के दौरान अहोई अष्टमी की कथा का पाठ करना भी जरूरी होता है, क्योंकि इसे व्रत का अहम हिस्सा माना जाता है.

अहोई अष्टमी व्रत कथा

कथा के अनुसार, एक नगर में एक साहूकार रहता था, जिसके सात बेटे और सात बहुएं थीं. दीवाली से पहले घर की लिपाई-पुताई के लिए सभी बहुएं और एक ननद खेत में मिट्टी लाने गईं. इसी दौरान साहूकार की बेटी की कुदाल से अनजाने में एक ‘सेही’ (झांऊमूसा) के सात बच्चों की मृत्यु हो गई.

सयाहू (एक प्रकार की देवी) इससे बहुत क्रोधित हुई और उसने साहूकार की बेटी को श्राप दे दिया कि उसकी कोख कभी संतान नहीं पाएगी. बेटी ने अपनी भाभियों से मदद मांगी, लेकिन सभी ने मना कर दिया. केवल सबसे छोटी भाभी तैयार हुई और उसने बेटी के बदले अपनी कोख बांधने की सहमति दी.

ये भी पढ़ें- Aaj Ka Rashifal 13 October 2025: आज अहोई अष्टमी पर बनेंगे कई शुभ योग, इन राशियों की बढ़ेगी भाग्यशाली चमक, पढ़ें राशिफल

पंडित की ने दी व्रत करने की सलाह

साहूकार ने पंडित से इस घटना के बारे में चर्चा की. पंडित ने छोटी बहू को सलाह दी कि वह सुरही गाय की सेवा करे. सुरही गाय उसकी सेवा से प्रसन्न होकर उसे सयाहू के पास ले जाएगी. रास्ते में थककर दोनों आराम करने लगे. इसी दौरान छोटी बहू ने देखा कि एक सांप गरुड़ के बच्चे को डसने जा रहा है. बहू ने समय रहते सांप को मार दिया और बच्चे की जान बचा ली.

स्याहु का आशीर्वाद से आई खुशहाली

गरुड़ यह देख खुश हुआ और छोटी बहू को सयाहू के पास ले गया. स्याहु छोटी बहू की सेवा से प्रसन्न हुई और उसे सात पुत्र और सात बहुओं का आशीर्वाद दिया. इस आशीर्वाद से छोटी बहू का घर पुत्र और बहुओं से भर गया और परिवार में खुशहाली और समृद्धि छा गई.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस 

Radha Priya

Recent Posts

विदाई से पहले मानसून का यू-टर्न: यूपी-बिहार और एमपी समेत 24 राज्यों में बारिश-आंधी का बड़ा अलर्ट

मॉनसून की विदाई से पहले देश के कई हिस्सों में बारिश और तूफानी गतिविधियां फिर…

23 minutes ago

‘क्या नया वाला iPhone है?’ मुस्करा कर बोली ‘हां’ और पलक झपकते ही उड़ गया 3 दिन पुराना iPhone 18 Pro

Greater Noida: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में बाइक सवार बदमाशों ने शातिराना अंदाज़ में एक युवती…

36 minutes ago

क्या 4 टुकड़ों में बंटेगा उत्तर प्रदेश? राजभर के दावे ने 2027 के चुनाव से पहले बढ़ाई सियासी हलचल

UP Reorganisation: 2027 के चुनाव से पहले कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर के बयान ने…

1 hour ago

‘देश के लिए 1 मिनट में सब दान कर दूंगा..!’ बिहार के ‘गोल्डमैन’ ने ऐसा क्यों कहा? पहनते हैं 6.3 किलो सोना

बिहार के भोजपुर के प्रेम सिंह करीब 6.3 किलो सोना पहनने के लिए 'गोल्डमैन ऑफ…

2 hours ago

कालकाजी मंदिर में टेका माथा, बाहर निकलते ही घिर गई मासूम! ‘नकली पुलिस’ बनकर आए 3 हैवानों ने किया गैंगरेप; देखें VIDEO

Delhi News: राजधानी दिल्ली में कालकाजी मंदिर के पास एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप…

2 hours ago

Parivartini Ekadashi: दूर हुआ एकादशी की तारीख का कंफ्यूजन, जानें व्रत की सही डेट और पारण का शुभ मुहूर्त

परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर 2026 को रखा जाएगा, जबकि 23 सितंबर को द्वादशी…

3 hours ago