आस्था

अक्षय तृतीया पर बनेंगे गजकेसरी समेत 5 खास योग, इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Tritiya 2024: हिंदू धर्म में अक्षय तृतीया का खास धार्मिक और पौराणिक महत्व है. हर साल वैशाख शु्क्ल की तृतीया तिथि को अक्षत तृतीया का पर्व मनाया जाता है. मान्यता है कि इस दिन किए कार्यों का अक्षय फल प्राप्त होता है. पंचांग के मुताबिक, इस साल अक्षय तृतीया 10 मई (शुक्रवार) को है. ज्योतिषियों के मुताबिक, इस साल की अक्षय तृतीया बेहद खास है. इस दिन शुक्र-आदित्य योग, धन योग, गजकेसरी योग, रवि योग और सुकर्मा योग का निर्माण हो रहा है. अक्षय तृतीया के दिन बनने वाला यह योग कुछ राशियों के लिए लाभकारी है, क्योंकि मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने वाली है. मां लक्ष्मी की कृपा से इन राशियों के लोगों के जीवन में सुख-समृ्द्धि और धन का आगमन होगा.

वृषभ राशि

अक्षय तृतीया से वृषभ राशि वालों की जीवन में धन-दौलत और सुख-समृद्धि की वृद्धि होगी. भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा. जिससे बिगड़े हुए काम भी बनते नजर आएंगे. व्यापार करने वालों को आर्थिक तरक्की मिलेगी. इसके अलावा आर्थिक स्थिति पहले से और बेहतर होगी.

मिथुन राशि

अक्षय तृतीया पर बनने वाले योग मिथुन राशि के लिए खास माना जा रहा है. आर्थिक तरक्की के कई योग बनेंगे. संपत्ति में इजाफा हो सकता है. जो लोग व्यापार कर रहे हैं, उन्हें आमदनी का नया स्रोत बनता दिखाई देगा. इसके अलावा इस दिन मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होगी. जिसके परिणामस्वरूप दैनिक आमदनी में वृद्धि होगी.

कर्क राशि

अक्षय तृतीया कर्क राशि से जुड़े लोगों के लिए शुभ और लाभकारी है. इस दिन घर-परिवार में खुशियां बनी रहेगी. नौकरी-व्यापार में अटके हुए काम पूरे होंगे. धन-दौलत में इजाफा देखने को मिलेगा. व्यापार में आर्थिक सफलता मिलेगी. परिवार में माता-पिता या किसी बड़े सदस्य से धन लाभ होगा.

तुला राशि

अक्षय तृतीया के दिन बनने वाला शुभ संयोग तुला राशि कि लिए खास है. शुभ योगों के प्रभाव से मान सम्मान और धन लाभ प्राप्त होगा. इसके अलावा बिजनेस में किए गए कार्यों का अनुकूल फल प्राप्त होगा. जो लोग नौकरी में प्रमोशन चाह रहे थे उन्हें खुशखबरी मिलेगी. बिजनेस में पार्टनर का भी साथ मिलेगा.

धनु राशि

अक्षय तृतीया के तरक्की के दरवाजे खुल जाएंगे. कार्यस्थल पर साथ में काम करने वालों का साथ मिलेगा. मां लक्ष्मी की कृपा से बिजनेस में अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा. साथ ही परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा. कार्यों में सफलता मिलेगी. भाग्य का साथ मिलेगा. नौकरी में मेहनत के अनुकूल फल मिलेगा.

यह भी पढ़ें: Gajlaxmi Rajyog:12 साल गजलक्ष्मी राजयोग का खास संयोग, इन 4 राशियों को होगा जबरदस्त धन लाभ!

Dipesh Thakur

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

29 minutes ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

2 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

2 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

3 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

4 hours ago