अजब-गजब

कोई लड़की पहाड़ पर सो रही है…जानें क्या है स्लीपिंग लेडी माउंटेन की सच्चाई? वायरल हुई अजब-गजब तस्वीर ने डाला हैरत में

Sleeping Lady Mountain: ये सच है कि दुनिया के तमाम हिस्सों में प्रकृति से जुड़ी ऐसी चीजें हैं जिनको पहली बार देखकर तो आंखों पर भरोसा ही नहीं होता लेकिन ये अद्भुत चीजें दिखने में इतनी सुंदर होती हैं कि बस देखते रहने को ही जी चाहता है. ऐसे ही एक माउंटेन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसको पहली बार में देखकर यही लगता है कि मानो कोई लड़की पहाड़ पर सो रही हो लेकिन ऐसा नहीं है. बता दें कि पूरी दुनिया में 20 से अधिक पहाड़ हैं जिनकी बनावट हम लोगों को आश्चर्य में डाल देती है. तो वहीं सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें दिखाई दे रहा है कि बर्फ से ढकी पहाड़ी पर कोई लड़की सो रही है और इस तस्वीर को स्लीपिंग लेडी माउंटेन होने का दावा किया जा रहा है लेकिन सच कुछ और ही है.

जानें कहां है स्थित?

हालांकि एक पहाड़ अमेरिका के अलास्का में स्थित है और इसका असली नाम माउंट सुसिटना है लेकिन लोग इसे स्लीपिंग लेडी माउंटेन के नाम से भी बुलाते हैं. यह एंकरेज शहर में स्थित है. इसे कुदरत का करिश्मा ही कहेंगे ये पहाड़ अत्यंत ही खूबसूरत है. तो वहीं सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को स्लीपिंग लेडी माउंटेन से जोड़कर देखा जा रहा है और इस तस्वीर को इसी पहाड़ की तस्वीर बताया जा रहा है लेकिन ऐसा नहीं है. हालांकि अमेरिका के अलास्का में स्लीपिंग लेडी माउंटेन स्थित है लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर उसकी नहीं है. दरअसल ये तस्वीर इटली के आर्टिस्ट जीन माइकल बिहोरेल का डिजिटल आर्ट है. इसके सोशल मीडिया पर वायरल होते ही स्लीपिंग लेडी माउंटेन की चर्चा तेज हो गई है. हालांकि इसको लेकर साल 2021 में भी चर्चा तेज हुई थी और अब एक बार फिर से ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बता दें कि जीन ने तमाम ऐसी डिजिटल तस्वीरें बनाई हैं जो बिल्कुल बर्फ से लदे की तरह ही दिखाई देती हैं.

ये भी पढ़ें-कम कपड़ों में झूमतीं विदेशी बालाएं और लड़के….ऋषिकेश में गंगा किनारे रेव पार्टी पर भड़के लोग… Video टैग कर मुख्यमंत्री से कही ये बात

दुनिया भर में इन नामों के है पहाड़

बता दें कि दुनिया भर में स्लीपिंग लेडी और इससे मिलते जुलते नाम के करीब 20 से अधिक पहाड़ हैं. जब इन पहाड़ों को अलग-अलग तरह से देखा जाता है तो लगता है कि वहां कोई महिला या युवती है. इसीलिए दुनिया में कई ऐसे पहाड़ हैं जिनका नाम स्पीलिंग ब्यूटी, स्लीपिंग क्वीन, स्लीपिंग वूमन तक है. हालांकि सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर को लेकर जीन ने कहा है कि उन्होंने एक तस्वीर बनाई थी जिसे अलग-अलग तरह से लोग ले रहे हैं. गौरतलब है कि द स्लीपिंग लेडी और इसी तरह के नामों से मिलते-जुलते तीन पहाड़ अमेरिका में स्थित हैं. तो वहीं चीन, कंबोडिया, अल्जीरिया और चिली में भी इसी नाम से मिलते हुए दो पहाड़ हैं जबकि ग्रीस, मेक्सिको, नार्वे, पाकिस्तान, पेरू, थाइलैंड और ताइवान में भी दो पहाड़ हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

9 minutes ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

16 minutes ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

22 minutes ago

उमर अब्दुल्ला-निधि राजदान की शादी से फिर उठा सवाल, अमीर-गरीब के लिए अलग क्यों है समाज का नजरिया?

Omar Abdullah Nidhi Razdan Marriage: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान…

53 minutes ago

मुरासु चक्रवात बना बड़ा खतरा, 120 KMPH की रफ्तार से आंध्र तट की ओर बढ़ा तूफान, IMD अलर्ट

Cyclone Murasu Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवात मुरासु को लेकर अलर्ट…

1 hour ago

Crop Compensation: अन्नदाताओं के लिए बड़ी राहत, बारिश से खराब हुआ धान; झटपट ऐसे क्लेम करें सरकारी मुआवजा

Crop Compensation: बारिश से धान की फसल बर्बाद होने पर किसान सरकारी मुआवजे और फसल…

1 hour ago