आस्था

अनंत चतुर्दशी पर आज घर में जलाएं 4 दीये, सुख-समृद्धि से खुशहाल रहेगा परिवार; मां लक्ष्मी बरसाएंगी कृपा

Anant Chaturdashi 2024 Upay for Happiness and Prosperity: भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को अनंत चतुर्दशी मनाई जाती है. धार्मिक परंपरा के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन अनंत खुशियों से भर जाता है. साथ ही जीवन की हर चिंता दूर हो जाती है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल अनंत चतुर्दशी मंगलवार 17 सितंबर को यानी आज है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा के अलावा घर में दीया जलाने का भी विधान है. कहते हैं कि इस दिन घर में चार दीया जलाने से जीवन सुख-समृद्धि से भर जाता है. भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बरसती है. ऐसे में आइए जानते हैं कि अनंत चतुर्दशी के दिन घर में कहां-कहां और कितने दीये जलाने चाहिए.

पहला दीया भगवान विष्णु के सामने

अनंत चतुर्दशी पर भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए सबसे पहले भगवान विष्णु के समक्ष सरसों के तेल का दीया जलाएं. इस दीये को जलाने से घर में सुख-समृद्धि और सौभाग्य आता है. साथ ही साथ घर की तमाम नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाती है.

दूसरी दीया घर के मुख्य द्वार पर

इस दिन दूसरा दीया घर के मुख्य द्वार पर जलाएं. इस दीये को सरसों के तेल से जला सकते हैं. अगर, आप चाहें को तिल के तेल या गाय के घी का दीया भी जला सकते हैं. कहते हैं कि इस दिन घर के मेन गेट पर दीया जलाने से वास्तु दोष खत्म होता है.

तीसरा दीया घर के किचन में

अनंत चतुर्दशी के दिन तीसरा दीया घर के किचन में जलाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार किचन में मां लक्ष्मी का वास होता है. इसके अलावा किचन में मां अन्नपूर्णा का भी वास माना गया है. ऐसे में इस दिन घर के किचन में दीया जलाने से धन की देवी मां लक्ष्मी समेत माता अन्नपूर्णा की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी. इतना ही नहीं, घर में सुख-समृद्धि के लिए भी यह उपाय खास है.

चौथा दीया तुलसी के पास

अनंत चतुर्दशी के दिन चौथा दीया तुलसी के पास रखें. मान्यतानुसार, तुलसी में मां लक्ष्मी का वास होता है. इसके अलावा तुलसी में भगवान विष्णु का भी वास माना गया है. ऐसे में तुलसी के नीचे दीया जलाने से भगवान विष्णु के साथ-साथ मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होगी.

अनंत चतुर्दशी 2024

पंचांग के अनुसार, इस साल अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को है. चतुर्दशी तिथि की शुरुआत 16 सितंबर को दोपहर 3 बजकर 10 मिनट पर हो चुकी है. जबकि इस तिथि का समापन 17 सितंबर को सुबह 11 बजकर 44 मिनट पर होगी. ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के अनुसार, अनंत चतुर्दशी 17 सितंबर को ही मनाई जाएगी और इसी दिन व्रत भी रखा जाएगा.

Dipesh Thakur

Recent Posts

अमेरिका में हुए मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के उम्मीदवारों का दम, जानें कौन जीता और कौन हारा?

US Midterm Elections 2026: अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में भारतीय मूल के 57 उम्मीदवारों ने…

1 hour ago

दिल्ली SIR विवाद: सुप्रीम कोर्ट इस तारीख को करेगा सुनवाई, 33 लाख नोटिस और 47 लाख नाम काटने के आरोपों पर EC से तीखे सवाल

दिल्ली में वोटर लिस्ट SIR प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट 19 नवंबर को सुनवाई करेगा. 33…

1 hour ago

‘देश को पीएम मोदी पर भरोसा, राहुल को नकारा’, गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष का कांग्रेस पर बड़ा हमला

गोरखपुर में बीजेपी की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ पदयात्रा’ के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन…

1 hour ago

अब भारत में ही होगा लिथियम-निकेल का प्रोसेसिंग, मोदी कैबिनेट ने दी 2814 करोड़ की योजना को मंजूरी

केंद्र सरकार ने 2,814 करोड़ रुपये की 'महत्वपूर्ण खनिज प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए…

3 hours ago