आस्था

Ram Mandir में स्थापित होगा पंचधातु से बना 286 किलो वजनी यह धनुष, 48 महिला कारीगरों ने 8 माह में किया तैयार

Swarna Dhanush: श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में ‘रामलला’ की प्राण-प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने पर रामनगरी अयोध्या को एक और दिव्य भेंट प्राप्त हुई. यहां पंचधातु से बना 286 किलोग्राम वजनी भव्य कोदंड (धनुष) आज मंदिर परिसर में अर्पित किया गया. यह धनुष आस्था, शौर्य और भारतीय शिल्पकला का बेहतरीन उदाहरण है.

सोना-चांदी समेत 5 धातुओं से बना कोदंड

इस धनुष को राम मंदिर के लिए तमिलनाडु के कांचीपुरम की 48 महिला कारीगरों ने बनाया है. उन्होंने करीब 8 महीने तक मेहनत की. कोदंड धनुष को बनाने में पंचधातु यानी सोना, चांदी, एल्युमिनियम, जस्ता और लोहे का इस्तेमाल किया गया. इसमें 986 ग्राम सोना और ढाई किलो चांदी भी शामिल है.

ओडिशा के 30 जिलों से गुजरी शोभायात्रा

इस धनुष की लंबाई और मजबूती भी इसे खास बनाती है. धनुष के तैयार होने पर इसे ओडिशा के राउरकेला से 3 जनवरी 2026 को भव्य शोभायात्रा निकालकर अयोध्‍या के लिए रवाना किया गया. इसकी यात्रा ओडिशा के सभी 30 जिलों से गुजरी. हर जगह श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा की, ढोल-नगाड़े बजाए और जय श्रीराम के नारे लगाए.

अयोध्या में रामलला को मिली नई भेंट

इसकी दिव्यता से हर कोई प्रभावित दिखा

19 जनवरी को यह धनुष पुरी पहुंचा, जहां भगवान जगन्नाथ के दर्शन कराए गए. फिर 22 जनवरी को यह अयोध्या पहुंचा. पूरी यात्रा सनातन संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक बनी. श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण समिति के महासचिव चंपत राय ने विधि-विधान से इस कोदंड को स्वीकार किया. इस मौके पर मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, संत-महात्मा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे. सबकी नजरें इसकी भव्यता और कलाकृति पर टिकी रहीं. हर कोई इसकी दिव्यता से प्रभावित दिखा.

धनुष पर भारतीय सेना की वीरता के दर्शन

इस धनुष पर भारतीय सेना की वीरता की झलक भी दिखती है. कारगिल युद्ध जैसे कई शौर्य प्रसंग इसमें कलात्मक रूप से दिखाए गए हैं. यह सिर्फ धार्मिक वस्तु नहीं, बल्कि देशभक्ति और बलिदान का प्रतीक भी है. अयोध्‍या को मिली यह भेंट राम मंदिर के प्रति बढ़ती आस्था को दिखाती है. प्राण-प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या अब विश्व का बड़ा तीर्थस्थल बन चुका है. लाखों श्रद्धालु यहां दर्शन के लिए आते हैं. यह कोदंड रामलला के चरणों में समर्पित एक अनमोल तोहफा है, जो भक्ति और शक्ति का संगम है.

यह भी पढ़िए: भारत के सबसे बड़े मंदिर में स्थापित हो रही सोने-सी चमक वाली यह 108 फीट ऊंची प्रतिमा किसकी?

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

7 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

25 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

42 minutes ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

57 minutes ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

1 hour ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago