आस्था

राम नगरी अयोध्‍या में प्रज्वलित होंगे सबसे ज्‍यादा दीपक, पिछले वर्षों का रिकॉर्ड टूटेगा; 2100 ड्रोन के शो में दिखेंगे रामायण के रंग

 

AYODHYA DEEPOTSAV 2026 MEGA RECORD: मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में ‘दीपोत्सव 2026’ इस बार परंपरा, आधुनिक तकनीक और वैश्विक भागीदारी के अद्भुत संगम के रूप में मनाया जाएगा. प्रदेश सरकार इस बार अपने ही पिछले सारे रिकॉर्ड ध्वस्त करते हुए सरयू तट के 55 से अधिक घाटों पर करीब 30 लाख दीप प्रज्वलित कर एक नया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित करने जा रही है. इसके साथ ही अयोध्या के आकाश में 2,100 ड्रोनों का भव्य लेजर व लाइट शो मुख्य आकर्षण का केंद्र बनेगा.

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने अपर मुख्य सचिव (पर्यटन, संस्कृति एवं धर्मार्थ कार्य) अमृत अभिजात के साथ दीपोत्सव की तैयारियों की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात और सांस्कृतिक आयोजनों की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया गया.

2,100 ड्रोन शो, पुष्पक विमान और धर्मपथ पर रामायण द्वार

आयोजन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 2,100 ड्रोन शो को दीपोत्सव के दिन के साथ-साथ दो दिन बाद होने वाले ‘जमघट’ के अवसर पर भी आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया है.

पुष्पक विमान इंस्टॉलेशन: सरयू नदी की धारा में पुष्पक विमान का एक भव्य व स्थायी कलात्मक इंस्टॉलेशन लगाया जाएगा.

रामायण प्रवेश द्वार: धर्मपथ पर रामायण प्रसंगों पर आधारित 10 भव्य प्रवेश द्वार बनाए जाएंगे, जबकि सुल्तानपुर और रायबरेली रोड समेत अयोध्या प्रवेश के मुख्य मार्गों पर 3 अन्य रामायण द्वारों का निर्माण होगा.

सड़क किनारे इंस्टॉलेशन: रामायण के विभिन्न कांडों पर आधारित दृश्य सड़क किनारे सजाए जाएंगे, जिन पर बच्चों और युवाओं की सुविधा के लिए एक-एक पंक्ति में सरल व्याख्या लिखी होगी.

इस बार 2,100 बटुकों की महाआरती और AI से भीड़ प्रबंधन

दीपोत्सव के दिन सुबह 4 बजे से पूरी अयोध्या में भजनों का प्रसारण शुरू हो जाएगा. शाम को सरयू तट पर 2,100 से अधिक वेदपाठी बटुक सामूहिक महाआरती संपन्न कराएंगे. इसके अलावा अयोध्या के 240 से अधिक प्रमुख मठ-मंदिरों में विशेष दीप प्रज्ज्वलन होगा तथा 25 प्रमुख चौराहों को सजाया जाएगा. दीप प्रज्ज्वलन और वालंटियर्स के समन्वय के साथ-साथ लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा व भीड़ प्रबंधन के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और क्यूआर कोड तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा.

साकेत कॉलेज से रामकथा पार्क तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें देश-विदेश की रामलीला मंडलियां और पारंपरिक लोकनर्तक शामिल होंगे. 30 से अधिक देशों में भारतीय दूतावासों के माध्यम से प्रवासी भारतीयों और विदेशी पर्यटन मंत्रियों को भी इस ऐतिहासिक उत्सव का साक्षी बनने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है. समीक्षा बैठक में 5,452.79 करोड़ रुपये की कुल 284 विकास परियोजनाओं (लोकार्पण व शिलान्यास) के कार्यों की प्रगति का जायजा भी लिया गया.

पिछले 5 वर्षों में अयोध्या दीपोत्सव: रिकॉर्ड दर रिकॉर्ड का सफर

सीएम योगी के नेतृत्व में 2017 में 1.71 लाख दीपों से शुरू हुआ दीपोत्सव का यह सफर हर साल नए कीर्तिमान गढ़ता गया है. पिछले 5 वर्षों में इस प्रकार जले दीपक:

वर्ष / संख्या / उपलब्धि का विवरण
2021 9,41,551 दीये – राम की पैड़ी पर पहला बड़ा राष्ट्रीय रिकॉर्ड
2022 15,76,000 दीये – 15 लाख का ऐतिहासिक आंकड़ा पार हुआ
2023 22,23,676 दीये – 22 लाख से अधिक दीयों का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
2024 25,12,585 दीये – रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद 25 लाख+ दीये
2025 26,17,215 दीये – 26.17 लाख दीपकों के साथ बना मौजूदा विश्व रिकॉर्ड
2026 (प्रस्तावित) 30,00,000 – दीये पिछले सालों का रिकॉर्ड टूट जाएगा


यह भी पढ़िए: अयोध्या दीपोत्सव: एक साथ बने दो World Records, 25 लाख से ज्यादा दीयों से जगमगा उठी रामनगरी

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

क्या चुनाव आयोग पर कसने जा रहा है कानूनी शिकंजा? जानिए सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किन 3 अर्जियों से मचा बवाल

सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की नियुक्ति, कानूनी सुरक्षा और अंदरूनी फैसलों को लेकर 3…

28 minutes ago

प्रदर्शनकारियों पर एक्शन के बाद दिल्ली पुलिस ने बनाई रील? जानें क्या है वायरल हो रहे वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर दिल्ली प्रदर्शन से जोड़ते हुए एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा…

1 hour ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहे हैं भारत-ब्रिटेन संबंध: UK के पूर्व पीएम ऋषि सुनक

India-UK relations: ऋषि सुनक ने पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत-ब्रिटेन संबंधों की…

1 hour ago

मांगी थी हर महीने ‘तय रकम’, नहीं देने पर पुलिस ने उजाड़ दिया कारोबार? जानिए क्या है दिल्ली का ये वायरल मामला

दिल्ली में एक दुकानदार ने आरोप लगाया है कि हर महीने कथित तौर पर पैसे…

1 hour ago

V-A थ्योरी से लेकर टैचीऑन्स तक: जानिए क्यों नोबेल न मिलने के बावजूद अमर हैं वैज्ञानिक ECG सुदर्शन

9 बार नोबेल पुरस्कार के लिए नामांकित होने के बावजूद नजरअंदाज किए गए महान भारतीय…

2 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट T1 का कायाकल्प: अडानी ने एयरलाइंस को दिया भरोसा, उड़ानों पर नहीं पड़ेगा असर

अडानी एयरपोर्ट्स के निदेशक जीत अडानी ने मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 के पुनर्विकास को…

2 hours ago