Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा का समापन बेहद भक्तिमय और भावुक कर देने वाले माहौल में हुआ. इस धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जहां भजन-कीर्तन पर झूमते भक्तों के साथ-साथ प्रसिद्ध सिंगर बी प्राक भी भक्ति के रंग में पूरी तरह लीन नजर आए.
कथा के अंतिम दिन मशहूर गायक बी प्राक कथावाचक इंद्रेश महाराज के समक्ष अपने आंसुओं को रोक नहीं पाए और भावुक होकर कहा कि गुरु जी हमसे कोई गलती हुई हो तो माफ करना. सात दिनों तक चले इस आयोजन में रोज 15 से 20 हजार श्रद्धालु पहुंचे. इंद्रेश महाराज ने श्रद्धालुओं को प्रेम, भक्ति और अहंकार छोड़ने का संदेश दिया, वहीं बी प्राक ने अपने दादाजी की प्रेरणा से अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा आयोजित करने की घोषणा की.
चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा का समापन श्रद्धा, उल्लास और भावुक कर देने वाले पलों के साथ हुआ. आयोजन स्थल पर भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर झूमते भक्त, हाथ जोड़कर कथा सुनती महिलाएं और भावुक होते श्रद्धालुओं का अद्भुत दृश्य देखने को मिला. चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली और आसपास के इलाकों से हर दिन लगभग 15 से 20 हजार लोग इस कथा का आनंद लेने पहुंचे.
धार्मिक आयोजन के समापन पर बॉलीवुड व पंजाबी सिंगर बी प्राक अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख सके. कथावाचक पूज्य इंद्रेश महाराज के सामने भावुक संबोधन में उन्होंने कहा कि कथा समाप्त होने पर उनका दिल उदास हो जाता है. बी प्राक ने विनम्रता से कहा, ‘गुरु जी, हमसे कोई गलती हुई हो तो माफ करना.’ उन्होंने श्रद्धालुओं से कथा की बातों को केवल सुनने तक सीमित न रखकर अपने जीवन में उतारने की अपील की.
कथावाचक इंद्रेश महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में प्रतीक्षा करना मीराबाई से सीखना चाहिए. उन्होंने महाभारत में अर्जुन का सारथी बने श्रीकृष्ण का उदाहरण देते हुए कहा कि भगवान सब कुछ करते हुए भी कभी श्रेय नहीं लेते. मनुष्य को भी अपना अहंकार छोड़कर दूसरों को सम्मान देना चाहिए. कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकी और छोटे तालाब में नौका विहार का विशेष दृश्य भी आयोजित किया गया.
बी प्राक ने बताया कि लगातार तीसरे साल इस तरह का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी प्रेरणा उन्हें अपने दादाजी से मिली है. कथा के अंतिम दिन बी प्राक और इंद्रेश महाराज ने मिलकर भजन गाए और श्रद्धालुओं के साथ डांडिया नृत्य भी किया. इस दौरान युवाओं और परिवारों की जबरदस्त भागीदारी देखने को मिली. बी प्राक ने घोषणा की कि अगले वर्ष इसी तरह नौ दिवसीय भव्य राम कथा का आयोजन किया जाएगा.
यह भी पढ़ें-Panchang: एकादशी व्रत का पारण आज, ध्रुव योग और पंचक के साये में जानें आज के शुभ मुहूर्त और राहुकाल
-भारत एक्सप्रेस
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…
म्यांमार ट्रेनिंग कैंप मामले में आरोपी अमेरिकी नागरिक मैथ्यू आरोन वकिंडाइक अमेरिका से लौटने के…