आस्था

Baisakhi 2023: अप्रैल में इस दिन है वैसाखी, जानें इस दिन का खास महत्व और मनाने का तरीका

Baisakhi 2023: खुशहाली और समृद्धि का त्योहार बैसाखी इस साल अप्रैल माह की 14 तारीख को मनाया जाएगा. यह सुख समृद्धि का पर्व है जोकि नई फसल कटने की खुशी के रूप में मनाया जाता है. किसान नई फसल की पूजा करते हैं और खास नक्षत्र विशाखा इसके लिए शुभ मूहूर्त माना जाता है. बैसाखी से सिखों के नए साल और नई फसल की शुरुआत भी होती है. इस दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करते हैं, इस कारण इस दिन को मेष संक्रांति भी कहा जाता है. वहीं देश के दूसरे हिस्सों में इसे अलग-अलग नामों से भी जाना जाता है. असम में इसे बिहू तो दक्षिण भारत के केरल में पूरम विशु के नाम से जाना जाता है.

गुरू गोविंद सिंह को दी जाती है श्रद्धांजलि

सिख समुदाय के लोग इस दिन सिखों के 10वें गुरु यानी गुरु गोविंद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं. खुशहाली और समृद्धि के इस त्योहार से एक खास मान्यता भी जुड़ी है. माना जाता है कि साल 1699 में इसी दिन गुरु गोबिंद सिंह ने सिखों के पवित्र खालसा पंथ की स्थापना की थी.

बैसाखी के महीने तक रबी की फसल की कटाई शुरु की जाती है. वहीं इस दिन की खुशियों को बांटने के लिए घरों में तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं और लोग एक दूसरे के घर जाते हैं. पूरे देश में मनाए जाने वाले इस त्योहार की धूम दिल्ली, पंजाब और हरियाणा और उसके आस-पास के इलाकों में कुछ ज्यादा देखी जाती है.

इसे भी पढ़ें: Guru Chandal Yog 2023: अप्रैल में इस दिन से बन रहा है गुरु चांडाल योग, जानें ज्योतिष में क्यों माना जाता है खतरनाक, इन राशियों को हो सकता है भारी नुकसान

गुरुद्वारों में होती है खास सजावट

बैसाखी के दिन गुरुद्वारों को खास तरीके से सजाया जाता है. घरों में भी लोग इस दिन पूजा-अर्चना भी करते हैं और तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं. इस दिन सिख समुदाय के लोग गुरुवाणी सुनते हैं. शाम के समय घर के बाहर लकड़ियां जलाई जाती हैं. जहां लोग गिद्दा और भांगड़ा कर अपनी खुशी का इजहार करते हैं. इसके अलावा इस दिन लोग एक दूसरे को गले लगकर बैसाखी की शुभकामनाएं देते हैं

Rohit Rai

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

15 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

31 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

39 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago