माफिया अतीक अहमद और आयशा नूरी
Umesh Pal Murder Case: माफिया अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने उमेश पाल हत्याकांड मामले में मंगलवार को प्रयागराज की एक अदालत में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दायर की है. उमेश पाल की हत्या मामले में अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और उसकी दो बेटियों को पुलिस ने वॉन्टेंड घोषित किया है. पुलिस अतीक की बहन और उसकी दो भांजियों की तलाश में अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. इन सभी पर शूटर्स को संरक्षण देने का आरोप है.
इस बीच, आयशा नूरी की कोर्ट में सरेंडर के लिए दायर की गई अर्जी के मामले पर जिला शासकीय अधिवक्ता गुलाब चंद्र अग्रहरि ने बताया कि अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी ने मंगलवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिनेश गौतम की अदालत में आत्मसमर्पण के लिए अर्जी दायर की है. उन्होंने बताया कि गत 24 फरवरी को उमेश पाल और उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या के मामले में आयशा नूरी भी आरोपी है.
अदालत आयशा नूरी की अर्जी पर 13 अप्रैल को सुनवाई करेगी. अग्रहरि ने बताया कि अदालत ने धूमनगंज थाना को सुनवाई की तारीख पर जांच रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया है. बता दें कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की भी पुलिस को तलाश है लेकिन अभी तक वह पुलिस को चकमा देने में कामयाब रही है.
शाइस्ता पर पुलिस ने इनाम बढ़ाकर 25 हजार से 50 हजार कर दिया है. उमेश पाल हत्याकांड में नामजद एफआईआर दर्ज होने के बाद शाइस्ता फरार हो गई थी. इसके बाद से ही पुलिस शाहिस्ता परवीन, असद और उमेश पाल हत्याकांड में शामिल शूटर्स को ढूंढने के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है. इस ऑपरेशन में प्रयागराज पुलिस और यूपी एसटीएफ की कई टीमें जुटी हुई हैं.
ये भी पढ़ें: Atiq Ahmed: अतीक अहमद को साबरमती जेल से लेकर निकली यूपी पुलिस, माफिया बोला- “ये मुझे मारना चाहते हैं”
उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद, उसकी पत्नी, बेटे और बहन समेत उसके कई गुर्गों के खिलाफ केस दर्ज है. इस केस की जांच के दौरान खुलासा हुआ था कि अतीक ने उमेश को मारने के लिए पूरी योजना साबरमती जेल में बैठकर बनाई थी. इस मामले में छानबीन कर रही यूपी पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं.
-भारत एक्सप्रेस
3 नवंबर 1957 को सोवियत संघ ने स्पूतनिक-2 के जरिए लाईका नाम की एक कुतिया…
केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय 'राज्योत्सव' के समापन समारोह में शामिल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बहुप्रतीक्षित पुणे मेट्रो लाइन-3 (मान-हिंजवडी से…
US Attack On Iran: अमेरिका ने ईरान के केशम द्वीप पर एक बड़ा सैन्य हमला…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुभाषित साझा…
Aaj Ka Panchang 3 November 2026: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है और…