आस्था

Vastu Tips: चमगादड़ के घर में आने पर हो जाएं सतर्क, मधुमक्खी के छत्ते को लेकर यह कहता है वास्तु

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की गलत बनावट के अलावा कुछ अन्य दोष भी लग सकते हैं, जो हमारी सफलता के मार्ग में रुकावट खड़ी कर सकते हैं. इसके अलावा कुछ दोष ऐसे हैं, जिन्हें लेकर लोगों के मन में शंका बनी रहती है. ऐसे दोष घर में किसी बाहरी जीव के आगमन की वजह से भी हो सकते हैं. जैसे कि चमगादड़ या मधुमक्खी.

माना जाता है कि इन दोनों में से किसी एक के भी घर में होने पर अशुभ परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके अलावा इस तरह की चीजों की वजह से दांपत्य जीवन पर भी बुरा असर पड़ता है. आइए जानते हैं कि कैसा असर पड़ सकता है इसका हमारे जीवन पर और क्या है इस समस्या का हल वास्तु के अनुसार.

जब घर में मंडराने लगे चमगादड़ (Bats In Home)

आपने देखा होगा कि कैसे डरावनी फिल्मों में चमगादड़ को दिखाकर भय का माहौल बनाया जाता है. खंडहरों और पुरानी इमारतों में जहां कोई नहीं रहता वहां पर भी चमगादड़ का बसेरा हो जाता है. चमगादड़ रात्रिचर जीव हैं, जो कि रात के समय निकलते हैं. ज्योतिष के अनुसार माना जाता है कि घर में चमगादड़ का आना जाना लगा हो या यह आपके घर के आसपास भी मंडरा रहे हैं तो ऐसी स्थिति शुभ नहीं होती.

घर के अंदर इनके आने पर माना जाता है कि यह एक खतरनाक वास्तु दोष है. इसे दूर नहीं किया गया तो 15 दिनों तक यह दोष बना रहता है. एक बार चमगादड़ के आने पर घर की शुद्धि आवश्यक हो जाती है. इसके लिए घर में गंगाजल का छिड़काव करते हुए गोमूत्र के पानी से पोछा लगाएं.

इसे भी पढ़ें: Dhanu Sankranti 2022: धनु संक्रांति से शुरू हो जाएगा खरमास, जानें तारीख और खास बातें

जब घर में आने लगे मधुमक्खी (Bee In Home)

अगर आपके घर में कहीं भी मधुमक्खी ने छत्ता लगा लिया है तो यह ना केवल आपकी सुरक्षा की दृष्टि से, बल्कि ज्योतिष के अनुसार भी ठीक नहीं माना जाता. मधुमक्खी द्वारा छत्ता लगाने पर एक-दो दिन नहीं बल्कि पूरे 6 माह तक वास्तु दोष बना रहता है.

ऐसे में घर की शुद्धि आवश्यक हो जाती है. घर में मधुमक्खी के छत्ता बनाने पर भी पानी में नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए. और जब तक इनका घर में छत्ता लगा है तब तक प्रतिदिन गंगाजल का छिड़काव करते रहना चाहिए.

इसे भी पढ़ें: Footwear Vastu Tips: जूते-चप्पल से कैसे बनता बिगड़ता है Luck, इस तरह के footwear से करें तौबा

Rohit Rai

Recent Posts

‘₹500 दो वरना गोली मार देंगे…’: इटावा में रंगदारी न मिलने पर दबंगों ने चलाईं गोलियां, 2 घायल

इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…

4 hours ago

दिवाली से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा, मुंबई और पुणे से गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें

दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…

4 hours ago

अमेरिका का बड़ा फैसला! Infosys-TCS समेत 8 दिग्गज कंपनियां PERM प्रोग्राम से सस्पेंड, H-1B वर्कर्स पर असर संभव

PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…

5 hours ago

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

5 hours ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

5 hours ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

5 hours ago