-भारत एक्सप्रेस
Photo- Screengrab/ Pakistan Cricket (@TheRealPCB)/Twitter
PAK vs ENG: क्रिकेट के मैच में हमेशा कुछ न कुछ ऐसा होता रहता है जिससे फैंस का ध्यान ये खेल अपनी ओर खींच लेता है. इस बीच रावलपिंडी टेस्ट भी क्रिकेट फैंस के बीच ट्रेंडिंग टॉपिक्स में से एक है. पहले इंग्लैंड की बल्लेबाजी और अब पाकिस्तान के बल्लेबाज भी जमकर गेंदबाजों की धुनाई कर रहे हैं. अब इस मैच जुड़ा एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसने फैंस के साथ हर पाकिस्तान बोर्ड की भी हैरान कर दिया है. दरअसल, कोरोनावायरस का दौर खत्म होने के बाद जब क्रिकेट फिर शुरू होगा तो बॉल शाइनिंग के तरीके बदल गए.
स्लाइवा के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, ऐसे में गेंद पर पसीने का इस्तेमाल किया जा सकता है. जो रूट ने भी ऐसा ही कुछ किया लेकिन उनका तरीका बड़ा अलग था. दरअसल, इग्लैंड के जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान बाएं हाथ के स्पिनर जैक लीच के सिर पर गेंद रगड़कर उसे अनोखे अंदाज में चमकाया. तीसरे दिन रावलपिंडी में यह पाकिस्तान की पारी के 73वें ओवर के दौरान हुआ.
रूट ने चली ऐसी चाल, फंस गया पाकिस्तानी बल्लेबाज, Video
इंग्लैंड ने पहली पारी में 657 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. जवाब में पाकिस्तान से इतनी खास उम्मीद नहीं थी लेकिन अब्दुल्ला शफीक और इमाम उल हक में 225 रन की साझेदारी ने मैच का पासा पलट दिया. शफीक के 114 रन बनाकर पवेलियन लौटे और इमाम ने 121 रन की पारी खेली. इसके बाद कप्तान बाबर आजम और अजहर अली ने जिम्मेदारी संभालने की कोशिश की, मगर अजहर जो रूट के जाल में फंस गए.
ये भी पढ़ें: FIFA World Cup: ब्राजील को हराकर रच दिया इतिहास, फिर भी नॉकआउट में क्यों नहीं पहुंच पाया कैमरून?
रूट ने सिर पर चमकाई गेंद
रूट का ये अनोखा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब सूर्खियां बटोर रहा है. कप्तान ने लीच की कैप उतारकर उनके सिर पर गेंद को चमकाया. अब आप सोच रहे होंगे ऐसा क्यों तो बता दें कि लीच के सिर पर बाल नहीं हैं और रूट ने इसी वजह उनके सिर पर गेंद को चमकाया. रूट के इस तरीके का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
मैच अपडेट
1 दिसंबर से खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में इंग्लैंड ने शानदार शुरुआत की थी. इंग्लिश बल्लेबाजों ने 657 रनों का विशाल स्कोर खड़ा करके पाकिस्तान को बैकफुट पर ला दिया था. लेकिन पाकिस्तान की बल्लेबाजी उम्मीद से ज्यादा बेहतर साबित हुई और अब मैच काफी रोमांचक मोड़ पर है. इस खबर के लिखे जाने तक पाकिस्तान ने 460 रन से ज्यादा का स्कोर महज 4 विकेट खोकर बना दिया है. ऐसे में अंतिम दो दिन इस मुकाबले के लिए बेहद अहम होने वाले हैं.
-भारत एक्सप्रेस
सनातन परंपरा में मां दुर्गा को आदिशक्ति, अदम्य साहस और आसुरी वृत्तियों पर धर्म की…
Firing On Tiger Shroff: अभिनेता टाइगर श्रॉफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जुहू…
Vaishali Kalibari Durga Puja 2026: शरद ऋतु की दस्तक के बीच देश महक से सराबोर…
लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा हत्याकांड में मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे 9 दिन बाद मीडिया…
Indore HIV Cases: मध्य प्रदेश के इंदौर में HIV संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने…
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले के सोरों थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार कर देने…