देश

Giriraj Singh: हमारे इतिहास में किसी ने बच्ची से शादी नहीं की है, बदरुद्दीन हमें नसीहत ना दें- गिरिराज सिंह का पलटवार

Giriraj Singh: बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Central Misnister Giriraj Singh) ने बेगूसराय ने जनसंख्या नियंत्रण कानून पर बयान देते हुए हुए आईयूडीएफ (AIUDF) के अध्यक्ष और सांसद बदरुद्दीन अजमल (Badruddin Ajmal) पर कड़ा प्रहार किया है. उन्होने जनसंख्या नियंत्रण कानून और JNU विवाद समेत कई मुद्दों पर बात करते की. इस दौरान उन्होंने अजमल के उस बयान का पलटवार किया जिसमें कहा था कि हिंदुओं को मुसलमानों के फॉर्मूले को अपनाकर अपने बच्चों की 18-20 साल की उम्र में शादी करा देनी चाहिए. इसके जवाब में उन्होने कहा कि हमारे इतिहास में किसी ने बच्ची से शादी नहीं की है. इसके साथ ही उन्होने जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में कड़ा कानून बनाकर इसका पालन नहीं करने वालों का वोटिंग राइट छीनने की मांग भी की है.

गिरिराज सिंह ने कहा कि सनातनियों को बदरुद्दीन अजमल नसीहत न दे. अभी भारत में वहीं मुसलमान हैं जिन्होंने मुगलों से डरकर अपना धर्म बदल लिया. उन्होने आगे कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है आज बदरुद्दीन जैसे लोग हमें गालियां दे रहे हैं. धर्म के आधार पर बने पाकिस्तान में आजादी के समय ही ये हो गया होता कि सभी मुसलमान वहां जाए. जो सनातन धर्म को मानने वाले एवं गैर मुस्लिम हैं वह भारत में रह जाते, तो आज बदरुद्दीन और ओवैसी (Badruddin Ajmal and Owaisi) जैसे लोग हमें गालियां नहीं देते.

ये भी पढ़ें- Raju Thehat: शराब के धंधे से एंट्री, देखते ही देखते बन गया गैंगस्टर… जानें राजू ठेहट की क्राइम कुंडली

जनसंख्या नियंत्रण कानून पर जमकर घेरा

आगे वो कहते हैं कि हम देश की नीतियों के साथ जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग कर रहे हैं. इन लोगों की जुबान चीन पर नहीं खुल रहा है. चीन (China) ने वन चाइल्ड पॉलिसी लाया और सभी मुसलमानों को भी उसे मानना पड़ा. आज हम जनसंख्या नियंत्रण की बात कर रहे हैं तो वह नसीहत दे रहे हैं, हमें नहीं चाहिए उनकी नसीहत. हमारे पूर्वज महर्षि सगर थे, जिनके 60 हजार बच्चे थे. लेकिन किसी बच्ची से, अपने परिवार की बच्ची से पूर्वजों ने शादी नहीं किया. हमारे पूर्वजों ने जो भी किया सनातन धर्म के अनुसार किया. भारत में जनसंख्या नियंत्रण कानून इसलिए होना चाहिए कि यहां संसाधन सीमित है. पूरी दुनिया की 20 प्रतिशत आबादी भारत में रह रही है, जबकि जमीन मात्र ढ़ाई प्रतिशत और पानी चार प्रतिशत से भी कम है. जनसंख्या नियंत्रण कानून ऐसा बने कि हिंदू, मुसलमान, सिख, ईसाई सब पर लागू हो.

आखिरी में उन्होने कहा कि हम तो काली, दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी के उपासक हैं, इसलिए हमें किसी की नसीहत नहीं चाहिए.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

3 मजबूरियों का यू-टर्न! न..न.. करते पाकिस्तान ने क्यों एक्टिवेट किया मक्का पैक्ट?

Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…

9 minutes ago

राष्ट्र सेवा के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी को बधाई, स्वामी अवधेशानंद गिरि बोले- उनकी राह किसी तपस्या से कम नहीं

जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की…

18 minutes ago

नंदीग्राम उपचुनाव मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को राहत

सुप्रीम कोर्ट ने नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की अंतरिम जमानत के खिलाफ…

19 minutes ago

आसीम मुनीर Vs शहबाज शरीफ! ट्रॉफी ‘चोरी’ के बाद अब कुर्सी पर नजर, क्या बड़ा खेल खेल रहे मोहसिन नकवी?

Pakistan Political Crisis: पाकिस्तान में शहबाज शरीफ, असीम मुनीर और मोहसिन नकवी के बीच बढ़ती…

25 minutes ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में बदला यूपी, माफिया मिट्टी में मिल गए- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने बुधवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और…

32 minutes ago

‘वाह क्या एनर्जी है’ का दूसरा सीजन पेश: GAIL ने लॉन्च किया ‘नए भारत की नई एनर्जी’ एंथम, जानिए क्या है खास

गेल (इंडिया) लिमिटेड ने स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए 'वाह क्या एनर्जी है'…

33 minutes ago