आस्था

Bhagwad Gita: भगवद् गीता में है परेशानियों का समाधान, बदलता है दुनिया को देखने का नजरिया

Bhagwad Gita: कहते हैं कि हमारी सभी परेशानियों का समाधान भगवान श्रीकृष्ण ने भगवद् गीता में बताया है. माना जाता है कि हर इंसान को गीता पढ़ना चाहिए, वो भी एक बार नहीं, बल्कि कई बार. क्योंकि यह आसानी से एक बार में समझ में नहीं आने वाली है. आप जितनी बार इसे पढ़ेंगे उतनी बार आपको कोई न कोई नया तथ्य मिलेगा. भगवान श्रीकृष्ण को महायोगी बताया गया है. उनके द्वारा बताई गई बातें गीता में संग्रहित है. धन से लेकर रोजमर्रा की हर समस्याओं का समाधान इसमें मिल जाएगा.

गीता बताती है कर्म को प्रधान

गीता में जीवन का सार छिपा है. गीता के जानकार आचार्य रामानुजाचार्य कहते हैं कि आध्यात्मिक पथ पर चलने से पहले गीता का ज्ञान बहुत उपोगी है. इसके अलावा गीता मे कुछ ऐसी बातों का जिक्र भी मिलता है, जिससे हम अपने दैनिक कार्यों को आसान बना सकते हैं.

गीता में कर्म योग की बात कही गई है. जोकि आज सबसे ज्यादा प्रासांगिक है. भाग्य के भरोसे बैठे रहने वाले को हमेशा ही उतना मिलता है, जितना बाकि छोड़ देते हैं.

आत्मविश्वास बढ़ाती है गीता

अगर आपमें आत्मविश्वास की कमी है तो गीता के अनुसार खुद को भगवान के प्रति समर्पित कर के देखिए आपके सभी काम खुद ब खुद आसान होने लगेंगे. गीता के अनुसार खुद को एक बार ढालकर तो देखिए सब आसान होता चला जाएगा.

इसे भी पढ़ें: Lal Kitab: लाल किताब से जानें काजल लगाने का सही तरीका, इन ग्रहों के बिगड़ने पर काजल से संवारें किस्मत

खुद को रखें खुला

माना जाता है कि व्यक्ति को हमेशा ही जागृत अवस्था में रहना चाहिए. इसके लिए अपने कानों से बाहरी संसार को सुनने के लिए मौन धारण किए रहें. इसके साथ ही विवेक और धैर्य भी बनाए रखें. माना जाता है कि आपके विचार ही आपके व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं.

आलसी और दूसरों की निंदा करने वाले विचार हमारे विकसित होने पर हमारे अंदर भी तमाम तरह की बुराईयां पनपने लगती हैं. इसलिए इंसान को अपने अंदर अच्छे विचारों को भरना चाहिए.

बदलें दुनिया को देखने का नजरिया

दरअसल सबकुछ हमारे नजरिए पर निर्भर करता है. हम चाहें तो किसी भी चीज में अच्छाई या बुराई दोनों निकाल सकते हैं. बस यहीं जरूरत है हमें थोड़ी सी सावधानी की. बुराई को छोड़कर अगर हम उसकी अच्छाई से कुछ सीख लेते हैं तो हम अपनी जिंदगी को खुशियों से भर लेंगे.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

10 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

12 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

15 minutes ago

‘अब राजनीति नहीं करूंगा’, बाबरी मस्जिद बनाने की बात कहने वाले हुमायूं कबीर का संन्यास

रेजीनगर उपचुनाव के बाद मुर्शिदाबाद के नवादा से विधायक हुमायूं कबीर भावुक हो गए. उन्होंने…

25 minutes ago

रांची में गूंजा ‘विकसित भारत’ का संकल्प, पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन पर भव्य आयोजन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार…

25 minutes ago

रेलवे ने निकाला भीड़ का तोड़, दिवाली और छठ से पहले सबको किया खुश

Indian Railway Plan For Crowd Management: दीवाली और छठ के मद्देनजर रेलवे ने यात्रियों की…

26 minutes ago