आस्था

Bhai Dooj 2025: कल या परसों, कब मनाया जाएगा भाई-बहन के प्रेम का पर्व भाई दूज? जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Bhai Dooj 2025: दिवाली का त्योहार जैसे ही खत्म होता है, उसी के साथ शुरू हो जाता है भाई-बहन के स्नेह का खास पर्व भाई दूज. रक्षाबंधन की तरह यह त्योहार भी भाइयों और बहनों के बीच प्यार और आशीर्वाद का प्रतीक माना जाता है. इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर, गुरुवार को मनाया जाएगा.

भाई दूज को हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना गया है. इसे यम द्वितीयाके नाम से भी जाना जाता है. मान्यता है कि इसी दिन यमराज अपनी बहन यमी (यमुना) से मिलने गए थे. यमी ने उनका तिलक किया और उनके मंगलमय जीवन की कामना की. तभी से हर साल यह परंपरा निभाई जाती है.

इस दिन बहनें अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करती हैं. बदले में भाई अपनी बहनों को उपहार देते हैं और हमेशा उनकी रक्षा का वचन दोहराते हैं.

भाई दूज की तिथि और शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, भाई दूज कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को मनाई जाती है.

  • तिथि शुरू: 22 अक्टूबर (बुधवार) रात 8 बजकर 16 मिनट पर
  • तिथि समाप्त: 23 अक्टूबर (गुरुवार) रात 10 बजकर 46 मिनट पर

इस दिन तिलक करने का सबसे शुभ समय दोपहर 1:13 बजे से 3:28 बजे तक रहेगा. यह 2 घंटे 15 मिनट का बेहद शुभ मुहूर्त होगा, जिसमें बहनें अपने भाइयों का तिलक कर सकती हैं.

ये भी पढ़ें- Govardhan Puja 2025: 21 या 22 अक्टूबर कब है गोवर्धन? जानें मथुरा में कब की जाएगी पूजा, पढ़ें पौराणिक कथा और आरती

क्या है पूजा करने की सही विधि

भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और घर की साफ-सफाई करें. पूजा के लिए एक थाली तैयार करें जिसमें रोली, अक्षत, नारियल का गोला, दीपक और मिठाई रखें. सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें, फिर उत्तर-पूर्व दिशा में चौक बनाकर लकड़ी के पटरे पर भाई को बिठाएं. उनके माथे पर तिलक करें, फूल और मिठाई अर्पित करें और आरती उतारें. इसके बाद बहनें अपने हाथों से बनाए गए भोजन को भाई को खिलाती हैं यह परंपरा बेहद शुभ मानी जाती है.

कहा जाता है कि इस दिन जो बहन विधि-विधान से पूजा करती है, उसके भाई की आयु लंबी होती है और उसके जीवन में अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता. इस त्योहार को भारत के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग नामों से जाना जाता है बंगाल में भाई फोटा, महाराष्ट्र में भाऊ बीजऔर नेपाल में भाई तिहारके नाम से मनाया जाता है.

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

बुक रिव्यू: AI के दौर में मानवीय चेतना और संवेदनशीलता की पैरवी करती विनीत नायर की पुस्तक ‘इंसान पहले, मशीन बाद में’

मैं प्रसिद्ध लेखक विनीत नायर की पुस्तक 'इंसान पहले, मशीन बाद में' की समीक्षा कर…

25 minutes ago

‘भारत अगले 20-25 वर्षों तक दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था रहेगा’: पीयूष गोयल का बड़ा बयान

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत अगले दो दशकों से अधिक समय…

31 minutes ago

खेलो इंडिया और खेल महासंघों को मजबूत करने के लिए 36,000 करोड़ रुपए से अधिक आवंटित- प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 'एशियन गेम्स 2026' के भारतीय…

1 hour ago

क्या गृह सचिव ने मांगी बिना शर्त माफी? जानिए क्या है सुप्रीम कोर्ट का कानूनी नियम

गृह सचिव द्वारा सुप्रीम कोर्ट में बिना शर्त माफी मांगने की मीडिया खबरों पर स्पष्टीकरण…

1 hour ago

बुक रिव्यू: सुर्खियों और भ्रांतियों से परे सनातन धर्म का प्रमाणिक परिचय देती ‘Hinduism Beyond Headlines’

प्रो. हिमांशु राय और सुब्बू चिदंबरन की पुस्तक 'हिंदुइज्म बियॉन्ड हेडलाइन्स' का रिव्यू. वेदों, कर्म…

2 hours ago

इतिहास रचकर लौटे चैंपियन! एशियन गेम्स में भारत का शानदार प्रदर्शन, पीएम मोदी ने खिलाड़ियों की मेहनत को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नई दिल्ली स्थित मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में एशियन गेम्स…

2 hours ago